23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

धोनी के 203 रनों पर भारी पड़े कोहली के 13 रन

07 जनवरी 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

दुबई। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी में दो स्थान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 203.00 के औसत से 203 रन बनाए। धोनी सीरीज में पहले और तीसरे मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे। तीसरे मैच में तो धोनी को यह पुरस्कार उनकी शानदार कप्तानी के चलते मिला।

सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह पाकिस्तान के नासिर जमशेद के बाद दूसरे स्थान पर रहे। 'मैन ऑफ द सीरीज' जमशेद 45 स्थान की छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर और विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। सीरीज में तीन मैचों में कुल जमा 13 रन जुटा सके कोहली एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि गंभीर पांच स्थान फिसलकर 14वें और सहवाग तीन स्थान गिरकर 24वें पहुंच गए हैं। सुरेश रैना एक स्थान के सुधार के साथ अब 26वें स्थान पर आ गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि उनके हमवतन एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट और श्रीलंका के कुमार संगकारा एक-एक स्थान फिसलकर क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ईशांत 72वें, अश्विन 7वें स्थान पर

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर 24 स्थान की छलांग के साथ वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 72वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ईशांत ने तीन मैचों में सात विकेट लिए, लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक आठ विकेट लेने वाले पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि उनके हमवतन मोहम्मद हफीज ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। वेस्टइंडीज के अबूझ स्पिनर सुनील नारायण तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के लोनवाबो सोतसोबे चौथे स्थान पर बने हुए हैं। मोर्न मोर्केल अश्विन की जगह पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से सीरीज गंवाने के बावजूद तीसरे नंबर पर बनी हुई है, लेकिन उसे चार रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। टीम के अब 117 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड 121 अंकों के साथ पहले और दक्षिण अफ्रीका इतने ही अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ।

अंग्रेज बोला, भारत-पाक कोटला वनडे फिक्स था

शमी अहमद की टीम इंडिया में एंट्री की पूरी कहानी

वीरू का पत्ता साफ, खत्म हो गया वनडे करियर?

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.