23 मई 2012
अपनी जुल्फें फिर बढ़ा रहे है धोनी
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

एडिलेड।
भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी कभी अपनी कंधों तक झूलती जुल्फों के लिए जाने जाते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी जुल्फों से किनारा कर अपने बाल छोटे कर लिए थे। मगर धोनी एक बार फिर अपनी उन्हीं लम्बी जुल्फों को वापस पाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

सचिन को 100वां शतक नहीं बनाने देना चाहिए: गंभीर

धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर के शुरुआती दिनों में उनके कंधे तक झूलते बाल चर्चा का विषय रहते थे, लेकिन धोनी जैसे-जैसे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए उनके बाल छोटे होते चले गए। एक समय तो धोनी ने कमांडो जैसा हेयर स्टाइल भी अपना लिया था।

रोमांचक मुकाबले में भारत-श्रीलंका वनडे ‘टाई’

पिछले कुछ महीनों में धोनी को इंग्लैंड दौरे और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे में लगातार पराजय का सामना करना पड़ा था। त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला में आज श्रीलंका के खिलाफ टॉस के समय धोनी ने कहा था कि वह फिर से अपने बाल लम्बे करना चाहते है ताकि उनका भाग्य सुधर सके।

देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

धोनी का यह 200वां एकदिवसीय मैच था और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 11वें तथा दुनिया के 64वें खिलाड़ी बन गए। धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय 23 दिसम्बर 2004 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.