03 फरवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। वरिष्ठ खिलाड़ी लिएंडर पेस और पूरब राजा की जोड़ी ने शनिवार को युगल मुकाबला जीतकर भारत को दक्षिण कोरिया के साथ जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 मुकाबलों में पहली जीत दिलाई है।
भारत पहले दिन के दोनों एकल मुकाबले हार गया था। पेस-राजा की जीत के बाद अब स्कोर 1-2 हो गया है। पेस और राजा ने आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में खेले गए युगल मुकाबले में कोरिया के लिम योंग क्यू और नाम जी सुंग की जोड़ी को 6-4, 7-6, 6-2 से पराजित किया। यह मुकाबला ढाई घंटे के करीब चला। अपने दो साथियों को पहले दिन मिली हार की निराशा को भूलते हुए पेस और राजा ने पहली बार साथ-साथ खेलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और लगभग दो हजार दर्शकों की मौजूदगी में एक शानदार जीत दर्ज की।
अब भारत को रविवार को अंतिम दिन होने वाले उलट एकल मुकाबलों में जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद है। रविवार के दोनों मैच जीतकर भारत 3-2 की बढ़त के साथ अगले दौर में पहुंच सकता है लेकिन इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
उलट एकल मुकाबलों में रंजीत मुरुगेशन का सामना सुक योंग जेयोंग से होगा जबकि विजयंत मलिक मिन हयोक चो से भिड़ेंगे। पहले एकल मुकाबले में रंजीत को मिन से 1-6, 0-6, 1-6 से हार मिली थी। दूसरे एकल मुकाबले में विजयंत मलिक ने जेयोंग के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया लेकिन वह भी 4-6, 5-7, 0-2 से हार गए थे। बाएं पैर में दर्द के कारण विजयंत यह मुकाबला पूरा नहीं कर सके लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने भविष्य के प्रति एक नई उम्मीद जगाई।
उल्लेखनीय है कि सोमदेव देवबर्मन, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना और युकी भाम्बरी जैसे खिलाड़ियों द्वारा अपनी मांगे नहीं माने जाने के कारण खेलने से इंकार के बाद अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कोरिया के खिलाफ बिल्कुल नई टीम उतारने का फैसला किया।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार