19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

चैंपियंस लीगः धोनी के धुरंधरों की लगातार दूसरी हार

17 अक्टूबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

केपटाउन।
चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में भी मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी राह अब कठिन हो गई है। इसके लिए उसे अपने शेष बचे दोनों मैच जहां जीतने होंगे वहीं रन औसत पर भी ध्यान रखना होगा। हाइवेल्ड लायंस टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए इस मुकाबले में सुपरकिंग्स टीम को छह विकेट से पराजित किया और सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान की।

सुपरकिंग्स की ओर से रखे गए 159 रनों का लक्ष्य को लायंस टीम ने तीन गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लायंस की ओर से गुलाम बोडी ने सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि जीन साइम्स ने नाबाद 39 रनों का योगदान दिया। नील मैकेंजी ने 32 रन बनाए।

लायंस टीम ने शून्य के स्कोर पर कप्तान एल्वीरो पीटरसन के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था जबकि कुल योग जब आठ था तो उसका क्विं टन डी कोक (5 रन) के रूप में दूसरा विकेट भी गिर गया लेकिन तीसरे विकेट के लिए बोडी और मैकेंजी ने 93 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए साइम्स ने क्रिस मौरिस के साथ सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की साझेदारी कर उसने सुपरकिंग्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

साइम्स ने 23 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं मौरिस ने सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

इससे पहले बोडी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली जबकि मैकेंजी ने 34 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

हालांकि मैन ऑफ द मैच एरोन फांगिसो को चुना गया जिन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट झटके।

सुपरकिंग्स की ओर से डग बोलिंजर ने सबसे अधिक दो विकेट हासिल किए जबकि रविचंद्रन अश्विन और एल्बी मोर्कल को एक-एक विकेट मिला।

लायंस टीम ने टॉस जीतकर सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ ने 27 रन जुटाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी की। लायंस को यह मैच जीतने के लिए 159 रन बनाने हैं।

सुपरकिंग्स की ओर से फाफ ड्यू प्लेसिस और मुरली विजय ने एक बार फिर पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। प्लेसिस के रूप में छठे ओवर में उसे पहला झटका लगा। प्लेसिस ने 20 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।

सुरेश रैना के रूप में सुपरकिंग्स को दूसरा झटका लगा। रैना 69 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 20 रनों की अपनी पारी में 16 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

मुरली विजय 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया। उन्होंने भी दो चौके और एक छक्का लगाया। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए।

इसके बाद धौनी ओर बद्रीनाथ ने रन गति को आगे बढ़ाया। दोनों ने सिर्फ 26 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी की।

लायंस की ओर से एरोन फांगिसो ने दो विकेट झटके जबकि सोहैल तनवीर, डिर्क नैंस, क्रिस मोरिस और जेंडर डी ब्रूयन ने एक-एक विकेट हासिल किए।

लायंस ने अपने पहले मुकाबले में सितारों से सुसज्जित मुम्बई इंडियंस टीम को आठ विकेट से पराजित किया था। वहीं सुपरकिंग्स को अपने पहले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के हाथों 14 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लायंस से मिली हार ने उसकी आगे की राह कइिन कर दी है।

सुपरकिंग्स के लिए यह मुकाबला अहम था। उसकी कोशिश जीत का खाता खोलकर पटरी पर लौटने की थी लेकिन वह ऐसा कर नहीं सकी। लायंस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब दो मैचों से एक जीत की जरूरत है जबकि सुरपकिंग्स को अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे, साथ ही रन ओसत पर भी नजर रखनी होगी ताकि प्रतिद्वंद्वी टीमों से वह आगे निकल सके।

सचिन चैंपियंस लीग में आखिर क्या कर रहे हैं?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.