17 अक्टूबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
डरबन। मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 ग्रुप-'ए' के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के खिलाफ हार की हैट्रिक को टालने के लिए किंग्समीड मैदान में उतरेगी। नाइटराइडर्स लगातार दो मैच हार चुकी है। दूसरे मुकाबले में नाइटराइडर्स को न्यूजीलैंड की ऑकलैंड एसेस ने सात विकेट से हराया था जबकि पहले मुकाबले में उसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने 52 रनों से पराजित किया था।
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए नाइटराडर्स को बाकी के दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। कप्तान गौतम गम्भीर की अगुवाई वाली टीम इस चैम्पियनशिप में अब तक खेल के सभी क्षेत्रों में फ्लॉप रही हैं।
गम्भीर, ब्रैंडन मैक्लम और हरफनमौला जैक्स कैलिस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में अब तक नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज मानविंदर बिस्ला और मनोज तिवारी के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के रूप में नाइटराइडर्स के पास बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से कारगर हैं।
उधर, स्कॉर्चर्स को पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टाइटंस ने 39 रनों से पराजित किया था। स्कॉर्चर्स के पास पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्शेल गिब्स और साइमन कैटिच जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। शॉन मार्श, कप्तान मार्कस नॉर्थ, मिशेल मार्श और ल्यूक रोंची स्कॉर्चर्स की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।
नाइटराइडर्स को जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा वरना एक और हार उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











