18 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

चैंपियंस लीग: डेयरडेविल्स ने नाइटराइडर्स को चटाई धूल
14 अक्टूबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

सेंचुरियन।
चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य दौर के तहत शनिवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए ग्रुप-'ए' के एक मुकाबले में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों 52 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

स्टार खिलाड़ियों से सुस्सजित दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में सिर्फ दो ओवरों में ही पासा ऐसा पलटा कि बाजी डेयरडेविल्स के हाथों गई। डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी के दौरान लक्ष्मीपति बालाजी की ओर से फेंके गए पारी के 17वें ओवर में कुल 30 रन बने जिसकी बदौलत उसने 160 रनों का स्कोर खड़ा किया और इरफान पठान की ओर से नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी के दौरान फेंका गया पहला ओवर जिसमें उन्होंने नाइटराइडर्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, ने मैच का पासा ही पलट दिया।

पठान ने मैच में अपने चार ओवर के कोटे में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उमेश यादव और मोर्ने मोर्कल ने भी दो-दो विकेट हासिल किए लेकिन मैन ऑफ द मैच पठान को दिया गया जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल कर नाइटराइडर्स टीम को इस कदर बैकफुट पर धकेला कि वह अंत तक संभल नहीं पाई।

यह वही पठान हैं जिनसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान बल्लेबाजी की शुरुआत कराना पसंद किया था और माहेला जयवर्धने ने इस मैच में गेंदबाजी से उनसे पारी की शुरुआत कराई।

डेयरडेविल्स टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नाइटराइडर्स के समक्ष जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइटराइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 108 रन ही बना सकी।

नाइटराइडर्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने सिर्फ तीन रन के कुल योग पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। वह भी 1.1 ओवर में। इसके बाद नाइटराइडर्स की टीम इस तरह बैकफुट पर आई कि वह अंत तक संभल नहीं सकी। लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। अलबत्ता उसे 52 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

नाइटराइडर्स की ओर से आउट होने वाले नीचे के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके जबकि उसके शीर्ष के चार बल्लेबाजों में सिर्फ मानविंदर बिस्ला ही खाता खोल सके और तीन बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

कप्तान गौतम गम्भीर, ब्रेंडन मैक्लम और जैक्स कालिस खाता नहीं खोल सके जबकि बिस्ला ने सिर्फ एक रन बनाया। कालिस रिटायर हर्ट हुए और बल्लेबाजी करने नहीं लौटे। वह सिर्फ दो गेंदों का सामना कर सके। मोर्कल की एक गेंद उनके ग्लब्स पर लगी और उनकी उंगली से खून बहने लगा। उन्होंने पवेलियन लौटना ही बेहतर समझा।

नाइटराइडर्स की ओर से मनोज तिवारी ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। रजत भाटिया ने 22 जबकि ब्रेट ली ने 12 और यूसुफ पठान और प्रदीप सांगवान ने 11-11 रन बनाए।

डेयरडेविल्स की ओर से इरफान पठान, मोर्ने मोर्कल और उमेश यादव ने दो-दो विकेट झटके जबकि अजीत अगरकर को एक विकेट हासिल हो सका।

इससे पहले, नाइटराइडर्स टीम ने टॉस जीतने के बाद डेयरडेविल्स टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। डेयरडेविल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। उसकी ओर से उन्मुक्त चंद ने सबसे अधिक 40 रनों की पारी खेली जबकि रॉस टेलर ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह वही उन्मुक्त चंद हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में और अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को अंडर-19 विश्व कप का ताज दिलाया था।

डेयरडेविल्स की ओर से कप्तान माहेला जयवर्धने और वीरेंद्र सहवाग ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। छठे ओवर में जयवर्धने के रूप में नाइटराइडर्स को पहली सफलता मिली जब सुनील नरीन की एक गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। जयवर्धने ने 19 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

नौवें ओवर में सहवाग भी चलते बने। प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकेटकीपर मानविंदर बिस्ला ने उनका कैच लपका। सहवाग ने 17 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

जयवर्धने की जगह लेने आए केविन पीटरसन कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 रन बनाकर ब्रेट ली का शिकार बने। पीटरसन ने 18 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया।

चंद ने इसके बाद रॉस टेलर के साथ मिलकर डेयरडेविल्स की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। चांद ने 27 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा दो छक्के लगाए। वहीं टेलर ने 24 गेंदों का सामना किया और एक चौका तथा दो छक्के लगाए।

डेयरडेविल्स के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। इरफान पठान सात रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे जबकि अजीत अगरकर ने चार गेंदों पर आठ रन बनाए।

नाइटराइडर्स की ओर से नरीन ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि लक्ष्मीपति बालाजी को दो विकेट मिले। सांगवान, जैक्स कालिस और ली ने एक-एक विकेट झटके।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

18 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.