04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला (कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज) में अपनी टीम को पसंदीदा बताया है। इस शृंखला में भारत और श्रीलंका की टीमें भी हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत रविवार को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान से करेगा।
हाल में भारतीय टीम को टेस्ट शृंखला में 0-4 से पटखनी देने के बाद क्लार्क के हौंसले बुलंद हैं। क्लार्क को जब से ऑस्ट्रेलिया का नियमित कप्तान नियुक्त किया गया है तब से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन एकदिवसीय शृंखला खेली है जिसमें उन्हें सभी शृंखलाओं में जीत नसीब हुई है। ऐसे में क्लार्क त्रिकोणीय शृंखला में भी विजय अभियान को जारी रखना चाहेंगे।
एक खेल वेबसाइट ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "हम रैंकिंग में विश्व की शीर्ष एकदिवसीय टीम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हम पसंदीदा हैं। हमें दोनों टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"
भारतीय टीम पिछले वर्ष की विश्व चैम्पियन है जबकि श्रीलंका को उप विजेता से संतोष करना पड़ा था। क्लार्क इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
वेबसाइट के मुताबिक क्लार्क ने कहा, "हाल के विश्व कप में दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं थी। हम ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मैं इस बात से आशान्वित हूं कि यदि हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहें तो हम इस शृंखला को अपने नाम कर सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हुई दो ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शृंखला 1-1 की बरारबरी पर खत्म हुई।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.