23 मई 2012
ट्रेमलेट ने कमर का ऑपरेशन कराया
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लंदन।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने लंदन में अपनी कमर का ऑपरेशन कराया है, जो सफल रहा है। ट्रेमलेट कमर में तकलीफ के कारण पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में टेस्ट शृंखला का पहला मुकाबला ही खेल सके थे। ऑपरेशन के बाद 30 वर्षीय ट्रेमलेट को सरे में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेना होगा। इसमें इंग्लिश टीम के चिकित्सकीय दल के सदस्य उनकी मदद करेंगे। ट्रेमलेट ने ट्विटर पर लिखा है कि वह अप्रैल तक राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बनेगा सचिन का महाशतक?

ट्रेमलेट लगभग छह महीने अंतराल के बाद दुबई टेस्ट मैच में खेले थे। उस मैच में वह एक ही पारी में गेंदबाजी कर सके थे। इसके बाद उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। वह मार्च में इंग्लिश टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा सकेंगे।

ट्रेमलेट ने अब तक 11 टेस्ट मैचों में 49 विकेट चटकाए हैं। वह अब तक 15 एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 15 विकेट हैं जबकि ट्वेंटी-20 मैचो में उन्होंने दो विकेट लिए हैं।

विटोरी बने सबसे महंगे गेंदबाज, 9 ओवर में 105 रन लुटाए

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.