05 जनवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाजों डेल स्टेन (67 रन पर तीन विकेट) और वेर्नोन फिलेंडर (76 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को उसके बल्लेबाज डीन ब्राउनली (109) के बेहतरीन शतक के बावजूद तीसरे ही दिन पारी और 27 रन से रौंदकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
ब्राउनली का शतक भी नहीं बचा पाया
न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में पहले दिन 45 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में सराहनीय संघर्ष दिखाया। पहली पारी में 302 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी ब्राउनली के शतक के बावजूद 102.1 ओवर में 275 रन पर सिमट गई। ब्राउनली ने 272 मिनट क्रीज पर रहकर 186 गेंदों का सामना किया और 109 रन में 13 चौके तथा दो छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड को पहली पारी में सात रन पर पांच विकेट लेकर ध्वस्त करने वाले फिलेंडर को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। फिलेंडर ने पूरे मैच में 83 रन देकर सात विकेट हासिल किए।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 45 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड की हार तो उसी समय तय हो गयी थी जब पहले दिन भोजनकाल से पहले उसकी पारी मात्र 19.2 ओवर में 45 रन पर सिमट गयी थी। दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 347 रन बनाकर पारी घोषित की और पहली पारी में 302 रन की विशाल बढ़त हासिल कर मैच अपने कब्जे में कर लिया।
कीवी टीम ने कल के चार विकेट पर 169 रन से आगे खेलना शुरू किया। ब्राउनली 69 और बी.जे वॉटलिंग 10 रन पर नाबाद थे। दोनों बल्लेबाज स्कोर को 229 तक ले गए। ब्राउनली के प्रतिरोध को आखिर मोर्न मोर्केल ने समाप्त किया। मोर्केल की गेंद पर रॉबिन पीटरसन ने ब्राउनली का कैच लपका।
43 रन पर 5 विकेट गिरे
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट 229 के स्कोर पर गिरा। न्यूजीलैंड ने भोजनकाल तक पांच विकेट खोकर 232 रन बना लिए थे, लेकिन भोजनकाल के बाद 43 रन जोड़कर उसके शेष पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। वॉटलिंग ने 211 मिनट संघर्ष कर 151 गेंदों का सामना किया और 42 रन में चार चौके लगाए।
ब्राउनली छठे बल्लेबाज के रूप में 252 के स्कोर पर आउट हुए। उनका विकेट फिलेंडर ने झटका। इसी स्कोर पर डग ब्रेसवेल फिलेंडर का दूसरा शिकार बन गए। ब्रेसवेल का कैच पीटरसन ने लपका। जीतन पटेल आठ रन बनाकर स्टेन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
स्टेन ने फिर जेम्स फ्रेंकलिन (22) को भी बोल्ड किया। फ्रेंकलिन 103 मिनट क्रीज पर टिके रहे और 59 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। क्रिस मार्टिन खाता खोले बिना रन आउट हुए और इसके साथ ही न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 275 रन पर सिमट गई।
स्टेन ने 30 ओवर में 67 रन पर तीन विकेट, फिलेंडर ने 24 ओवर में 76 रन पर दो विकेट, जैक्स कैलिस ने 11.1 ओवर में 31 रन पर दो विकेट और मोर्केल ने 21 ओवर में 50 रन पर एक विकेट लिया। पीटरसन को 16 ओवर में 42 रन पर एक विकेट मिला।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 11 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले ट्वेंटी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी।
न्यूजीलैंड का शर्मनाक हार बचाने के लिए संघर्ष
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











