19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

चेन्नई ओपनः बेर्दिच ने सोमदेव का बोरिया-बिस्तर बांधा

04 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

चेन्नई। भारत के सोमदेव देवबर्मन को चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में यहां शीर्ष वरीय चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच के हाथों 3-6, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सोमदेव की हार के साथ एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

सोमदेव बेर्दिच के खिलाफ कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए और उन्होंने लगातार सेटों में हार को गले लगा लिया। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी केवल चार गेम ही जीत पाए। बेर्दिच ने एक घंटे पांच मिनट में एकतरफा मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।

इस बीच तीसरी वरीयता प्राप्त कोएशिया के मारिन सिलिच ने यूक्रैन के सर्जेई स्टाकोवस्की को तीन सेटों के संघर्ष में 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।

अन्य मैचों में पांचवीं वरीय प्रांस के बेनोएट पेयर ने इजरायल के डूडी सेला को 6-1, 6-0 से और स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता ने जर्मनी के मथायस बचिंगर को 7-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इससे पहले बुधवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के महेश भूपति और कनाडा के डेनियल नेस्टर तथा तीसरी वरीय भारत के रोहन बोपन्ना और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ियों ने युगल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भूपति और नेस्टर ने वाइल्ड कार्ड प्रविष्टि भारतीय जोड़ी एन. बालाजी और जीवन नेदुनचेझियन को लगातार सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। बोपन्ना और राजीव ताइपे के येन सुन लू और जापान के गो सोएदा को 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।

एक अन्य मुकाबले में भारत के सोमदेव देवबर्मन और यूक्रेन के एस स्ताकोवस्की ने हॉलैंड की जोड़ी रॉबिन हासे और आई सिजस्लिंग को 7-5, 6-3 से पराजित किया।

एकल मुकाबलों में दूसरी वरीय सर्बिया के यांको टिप्सारेविच और चौथी वरीय स्विटजरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने दूसरे दौर के अपने-अपने मुकाबले जीत लिए और क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। टिप्सारेविच ने फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन को 6-2, 6-0 से और वावरिंका ने जर्मन क्वालीफायर सी स्टीब को 6-4, 6-3 से हराया।

टीम इंडिया को अब ‘चांद’ चाहिए!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.