23 मई 2012
बोर्ड ने युवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
06 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मुम्बई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे भारतीय टीम के सितारा खिलाड़ी युवराज सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बोर्ड युवराज के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कमाना करता है और उनके स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर जानकारी देता रहेगा।

युवराज की सहायता करेगी सरकार: माकन

साथ ही साथ बोर्ड ने मीडिया से युवराज से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। बोर्ड के मुताबिक युवराज का परिवार इस चहेते खिलाड़ी के लिए मीडिया के प्यार की इज्जत करता है, लेकिन इस समय उसे निजता की जरूरत है।

युवराज के लिए देशभर में प्रार्थना

जगदाले ने कहा कि मीडिया के लोग लगातार फोन करते युवराज के परिवार से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं लेकिन इससे युवराज के परिजनों की शांति भंग हो रही है। ऐसे में बोर्ड मीडिया को युवराज के स्वास्थ्य की जानकारी देता रहेगा।

युवराज को कैंसर, अमेरिका में जारी है कीमोथेरेपी

उल्लेखनीय है कि रविवार को युवराज के फिजियो ने यह खुलासा किया था कि यह स्टार खिलाड़ी इन दिनों अमेरिका में तीन स्तरीय कीमोथेरेपी करा रहा है और कैंसर को मात देकर मई में क्रिकेट मैदान पर वापसी करेगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.