13 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट शृंखला में भारतीय टीम को 0-4 से मिली शर्मनाक पराजय की जांच की मांग को गैर जरूरी करार देते हुए आज खारिज कर दिया।
बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने बोर्ड की कार्यसमिति की यहां हुई बैठक के बाद कहा, फिलहाल इस मामले की जांच कराने का कोई कारण नहीं है। टीम त्रिकोणीय शृंखला में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न चार मैचों की शृंखला में 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कई तरफ से टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन की जांच की मांग उठी थी।
सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई
श्रीनिवासन ने कहा कि टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद कोच और चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे जिसके आधार पर भविष्य में टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए उपाय किए जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि अंपायर फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पर बीसीसीआई के रुख का कई अन्य टीमों ने भी समर्थन किया है। अब वे भी मान रहे हैं कि यह प्रणाली सटीक नहीं है।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, सहारा ने आईपीएल के पिछले वर्ष खेले गए मैचों की संख्या, बैंक गारंटी और अनुपलब्ध खिलाड़ियों का मुद्दा उठाया था। बीसीसीआई ने नियमों के मुताबिक इसका सकारात्मक जवाब भेजा है। लेकिन साथ ही बोर्ड ने कहा है कि वह किसी फ्रेंचाइजी को कोई छूट नहीं देगा।
देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई
यह पूछने पर कि क्या आईपीएल अमेरिका में इलाज करा रहे युवराज सिंह की जगह किसी अन्य खिलाडी को पुणे वॉरियर्स में शामिल करने की अनुमति देगा? श्रीनिवासन ने कहा कि ऐसा करना संभव है। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि नियमों के मुताबिक ऐसा किया जा सकता है। यह कोई मुद्दा नहीं है।
भारतीय टीम के प्रायोजन के मुद्दे पर श्रीनिवासन ने कहा कि सहारा अगर किसी अन्य को प्रायोजन साझीदार बनाता है तो बोर्ड इसके लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर सहारा प्रायोजन से हटने का भी फैसला करता है तो बोर्ड को कोई नुकसान नहीं होगा।
श्रीनिवासन ने कहा, प्रायोजक कहीं नहीं जा रहे हैं। किसी भी करार में बदलाव की संभावना रहती है। मुझे नहीं लगता कि यह कहना सही होगा कि बीसीसीआई को नुकसान होगा। हमारे पास पर्याप्त प्रायोजक हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.