23 मई 2012
सहारा के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं- शुक्ला
06 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नयी दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि वह 11 वर्षों से भारतीय टीम के प्रायोजक और आईपीएल फ्रेंचाइजी पुणे वॉरियर्स का मालिकाना हक रखने वाले सहारा के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बोर्ड जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहता है।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, हम सहारा के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। आखिर वह पिछले 11 वर्षों से भारतीय टीम के प्रायोजक हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि सहारा ने शनिवार को बेंगलुरू में आईपीएल-5 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से ऐन पहले प्रायोजन करार से हाथ खींचने और पुणे वॉरियर्स से किनारा करने की घोषणा की थी। सहारा की शिकायत थी कि बीसीसीआई उसकी उचित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

टीम इंडिया और आईपीएल को 'सहारा' का नहीं रहा सहारा

सहारा के हटने से पुणे वॉरियर्स के खिलाड़ियों का भविष्य अधर में लटक सकता है। लेकिन शुक्ला ने कहा, पुणे वॉरियर्स अभी भी आईपीएल का हिस्सा है क्योंकि हमें कुछ भी लिखित में नहीं मिला है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस मुद्दे को सुलझा दिया जाएगा। सहारा अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो बीसीसीआई को 2234 करोड़ रुपए का नुकसान होगा जिससे उसकी वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो सकती है। बीसीसीआई और सहारा के बीच प्रायोजन करार 532 करोड़ रुपए का था जबकि सहारा ने पिछले वर्ष आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स को 1702 करोड़ रुपए में खरीदा था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 06, 2012

Ab BCCI pehle jaisi nahin rahi,ab unmein bahoot ghamand aa gaya hai,apni
mann marzi chalate hain,poori india ko pata hai,paison ke liye BCCI
kuchh bhi kar sakti hai aur kisiko kuchh bhi bol sakti hai,Mr. Rajiv
Shukla ne jo kaha,itni ghatia baat kahi bade sharm ki baat hai,ke taraf
congress ka neta hai aur BCCI aur IPL se juda hua hai,jab inko kisi
khiladi ke baarein koi chinta nahin hai,poori BCCI unit paison ke kaam
karti hai.

Manoj Kumar Malik Gurgaon

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.