23 मई 2012
सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई
13 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

चेन्नई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नाराज चल रहे सहारा समूह की मांगों के आगे झुकते हुए उसे युवराज सिंह के बदले किसी अन्य खिलाड़ी को पुणे वॉरियर्स में शामिल करने की अनुमति दे दी है।

बीसीसीआई की कार्यसमिति की आज यहां दो घंटे तक चली बैठक के बाद बोर्ड अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने कहा, हमने सहारा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। हमने इस बारे में अपना जवाब उन्हें भेज दिया है और उनके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के साथ मतभेदों के कारण सहारा ने आईपीएल के पांचवें संस्करण के लिए हाल में बेंगलुरू में हुई नीलामी से ऐन पहले भारतीय टीम के प्रायोजन से हाथ खींचने के साथ-साथ पुणे वॉरियर्स का मालिकाना हक भी छोड़ दिया था।

सहारा इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप वापस ली

बीसीसीआई और सहारा समूह के आला अधिकारियों की रविवार को मुंबई में बैठक हुई थी जिसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि इस मुद्दे पर कार्यसमिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

श्रीनिवासन ने कहा, नियमों के मुताबिक सहारा युवराज के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को पुणे वॉरियर्स में शामिल कर सकता है। प्रायोजन साझीदार के बारे में सहारा कोई भी फैसला करने को सहारा स्वतंत्र है और बीसीसीआई को इससे कोई लेनादेना नहीं है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.