10 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
पर्थ। एंजेलो मैथ्यूज (64) की जुझारू पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला के बेहद रोमांचक मैच में आज यहां पांच रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
श्रीलंका को जीत के लिए मात्र 232 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी टीम 49.5 ओवर में 226 रन पर ढेर हो गयी। मैथ्यूज ने 76 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 40 रन का योगदान दिया।
श्रीलंकाई टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे जबकि उसकी अंतिम जोड़ी मैदान में थी। मैथ्यूज ने मिशेल स्टार्क की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की पेशानी पर पसीना ला दिया था।
अंतिम दो गेंदों में श्रीलंका को जीत के लिए छह रन की दरकार थी, लेकिन स्टार्क ने मैथ्यूज को डेनियल क्रिस्टियन के हाथों कैच कराते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। मैथ्यूज के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में मेलबर्न में भारत को 65 रन से शिकस्त दी थी जबकि श्रीलंका को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। उसे पिछले मैच में भारत ने चार विकेट से हराया था।
श्रीलंका के लिए 232 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपने सटीक प्रदर्शन से पहाड़ सा बना दिया। श्रीलंका ने अपना पहला विकेट 11 रन पर गंवाया, लेकिन उसके बाद दिलशान (40) और कुमार संगकारा (22) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की।
मगर इस साझेदारी के टूटने के बाद श्रीलंका के विकेट बराबर गिरते रहे। उसका स्कोर तीन विकेट पर 88 रन से सात विकेट पर 143 रन हो गया। इस दौरान दिनेश चांडीमल ने 37 रन बनाए। उपकप्तान मैथ्यूज ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी विकेट के लिए धम्मिका प्रसाद (नाबाद 15) के साथ 46 रन जोड़े।
लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने मैथ्यूज का विकेट लेकर श्रीलंका के संघर्ष को फ्यूज कर दिया। स्टार्क ने 50 रन पर दो विकेट, क्रिस्टियन ने 47 रन पर दो विकेट और जेवियर डोहर्ती ने 24 रन पर दो विकेट लिए। रेयान हैरिस, क्लाएंट मैके और माइकल क्लार्क को एक-एक विकेट मिला। क्लार्क 'मैन ऑफ द मैच' रहे और ऑस्ट्रेलिया को इस जीत से चार अंक हासिल हुए।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी-
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान क्लार्क ने 57 रन की बेशकीमती पारी खेलकर अपनी टीम को 231 रन के संघर्ष करने लायक स्कोर तक पहुंचाया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार शीर्ष बल्लेबाज 81 रन पर गंवा दिए थे क्लार्क ने डेविड हसी (27) और डेनियल क्रिस्टियन (33) के साथ अहम साझेदारियों करते हुए अपनी टीम को इस स्थिति से उबार लिया।
क्लार्क टीम के 190 रन के स्कोर पर आउट हुए जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिमटने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। ऑस्ट्रेलियाई पारी 49.1 ओवर में 231 रन पर सिमटी। क्लार्क ने 88 गेंदों में चार चौकों की मदद से 57 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 29 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का लगाया।
माइकल हसी ने 23 और मैके ने 25 रन का योगदान दिया। पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले मैथ्यू वेड और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग एक-एक रन ही बना सके। श्रीलंका की तरफ से लसित मलिंगा, नुवान कुलशेखरा, एंजेलो मैथ्यूज, धम्मिका प्रसाद और सचित्र सेनानायके ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्द्धने ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पिछले मैच में बिना विशेषज्ञ स्पिनर के उतरी श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में ऑफ स्पिनर सेनानायके को उतारा।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर बल्लेबाज वेड को खराब लय से जूझ रहे ब्रैड हैडिन के स्थान पर शृंखला के पहले तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किए गए वेड मात्र एक रन बनाकर कुलशेखरा का शिकार बन गए। उन्हें विकेटकीपर कुमार संगकारा ने कैच किया।
पोंटिंग मात्र एक रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 26 रन हो गया, लेकिन दूसरे छोर पर वार्नर ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 29 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उन्हें मैथ्यूज ने बोल्ड किया।
क्लार्क और माइकल हसी टीम के स्कोर को 81 रन तक ले गए। माइकल हसी 32 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर कुलशेखरा की गेंद पर रिटर्न कैच थमा बैठे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट 81 रन पर खो दिए।
क्लार्क ने फिर डेविड हसी के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। डेविड हसी 38 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। उन्हें मलिंगा की गेंद पर लाहिरू तिरिमाने ने आउट किया।।
डेविड हसी के आउट होने के बाद क्लार्क ने क्रिस्टियन के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। इस दौरान हसी ने 80 गेंदों में चार चौकों की मदद से अपना 50 अर्धशतक पूरा किया।
क्रिस्टियन ने 44 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। उन्हें सेनानायके की गेंद पर संगकारा ने स्टंप किया। ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट 40वें ओवर में 186 रन पर गिरा और फिर इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा।
क्लार्क सातवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 190 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें मैथ्यूज की गेंद पर जयवर्द्धने ने कैच किया। रेयान हैरिस तीन रन बनाकर चलते बने। मैके और मिशेल स्टार्क (14) ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। धम्मिका ने मैके और स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की पारी को 49.1 ओवर में समेट दिया।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, डेविड हसी, डेनियल क्रिस्टियन, रेयान हैरिस, मिशेल स्टार्क, क्लिंट मैक्के और जेवियर डोर्थी।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: महेला जयवर्द्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, नुवान कुलशेखरा, लसिथ मलिंगा, धम्मिका प्रसाद और सचिथत्रा सेनानायके।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.