12 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
एडिलेड। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (92) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 44) की शानदार पारियों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट शृंखला खला के सांसों को थाम देने वाले मैच में आज यहां चार विकेट से हराकर कंगारूओं के खिलाफ इस मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की।
भारत की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर रनों का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है। भारत को 270 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने 49.4 ओवर में छह विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की त्रिकोणीय शृंखला में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में श्रीलंका को पर्थ में चार विकेट से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। उसने मेलबर्न में भारत को 65 रन से और पर्थ में श्रीलंका को पांच रन से हराया था। भारतीय टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी और रविचंद्रन अश्विन ने चार गेंदों में ही 13 रन जुटाकर भारत को जीत दिला दी।
धोनी ने मैके की तीसरी गेंद पर छक्का मारा और फिर चौथी गेंद पर तीन रन लेकर भारत को शानदार जीत दिला दी। गंभीर ने 111 गेंदों में सात चौकों की मदद से 92 रन बनाए जबकि धोनी ने 58 गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।
जीत के लिए 270 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम के लिए वीरेन्द्र सेहवाग और गंभीर ने ठोस शुरुआत दी। पिछले कई मैचों में फ्लाप चल रही इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 52 रन जोड़कर भारत की जीत की राह आसान कर दी।
सेहवाग 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्लाइंट मैके की गेंद पर डेविड हसी ने प्वाइंट पर कैच किया। गंभीर ने फिर विराट कोहली (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इस दौरान गंभीर ने 63 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29वां अर्धशतक पूरा किया।
विराट अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए और 28 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर चलते बने। उन्हें मैके की गेंद पर स्वीपर कवर में खड़े पीटर फारेस्ट ने कैच किया। भारत के 100 रन 20.1 ओवर में पूरे हुए।
एक छोर पर खूंटा गाड़कर खेल रहे गंभीर और रोहित शर्मा (33) ने फिर तीसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी की। टीम प्रबंधन ने अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आराम देकर पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे रोहित को एक बार फिर मौका देने का फैसला किया था। रोहित ने 41 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
रोहित 166 रन के टीम स्कोर पर आउट हुए। इस स्कोर में अभी 12 रन ही जुड़े थे कि गंभीर को मैके की गेंद पर पगबाधा करार दे दिया गया। गंभीर मात्र आठ रन से अपना शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 111 गेंदों में सात चौकों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली।
धोनी (नाबाद 44) और सुरेश रैना (38) ने फिर पांचवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े। रैना 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर जेवियर डोहर्ती की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि रवीन्द्र जडेजा (12) को रिकी पोंटिंग ने कैच किया।
भारत को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। पारी के 49वें ओवर में डोहर्ती ने मात्र चार रन दिए। इस तरह भारत को अंतिम ओवर में 13 रन की जरूरत थी। मैके की पहली गेंद अश्विन कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन बनाकर स्ट्राइक धोनी को दे दी।
धोनी इसी मौके के इंतजार में थे। उन्होंने मैके की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर भारत पर से दबाव हटा दिया। मैके ने अगली गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर धोनी ने दो रन लिए। हालांकि उनके शॉट को डेविड वार्नर ने डीप स्क्वायर लेग में कैच कर लिया था और ऑस्ट्रेलिया समर्थक खुशी से उछल पड़े थे। लेकिन अंपायर के नो बॉल का इशारा करते ही उनकी खुशी काफूर हो गयी।
अब भारत को तीन गेंदों में तीन रन की जरूरत थी। धोनी ने स्क्वायर क्षेत्र में शॉट मारकर तीन रन लिए और भारत को इस दौरे पर क्लार्क की कप्तानी वाली टीम को पहली बार हार थमा दी। भारत को टेस्ट शृंखला में 0-4 से हार मिली थी जबकि उसे मेलबर्न में भी हार का सामना करना पड़ा था।
गंभीर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैके ने 9.4 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि डोहर्ती को दो और रेयान हैरिस को एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी-
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने डेविड हसी (72) और अपना पहला एकदिवसीय खेल रहे पीटर फारेस्ट (66) के अर्धशतकों से आठ विकेट पर 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन विकेट 81 रन तक गंवा दिए थे, लेकिन फारेस्ट और हसी ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को इस संकट से उबार लिया।
हसी ने फिर डेनियल क्रिस्टियन (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। हसी ने 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 72 रन बनाए जबकि माइकल हसी की जगह उतारे गए फारेस्ट ने 83 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। कप्तान माइकल क्लार्क ने 43 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन की उपयोगी पारी खेली।
भारत की ओर से प्रवीण कुमार की जगह उतारे गए उमेश यादव ने 49 रन देकर दो विकेट लिए जबकि आर विनय कुमार को 58 रन पर दो विकेट मिले। जहीर खान ने 46 रन देकर एक विकेट लिया। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक परिवर्तन करते हुए माइकल हसी की जगह फारेस्ट को उतारा जबकि भारत ने रोटेशन नीति के तहत सचिन तेंदुलकर को आराम दिया जबकि प्रवीण कुमार की जगह उमेश यादव को उतारा।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनिंग में उतारे गए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग मात्र छह रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर आउट हो गए। प्वाइंट पर विराट कोहली ने उनका शानदार कैच लपका। डेविड वार्नर और क्लार्क फिर टीम के स्कोर को 53 रन तक ले गए।
वार्नर 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर रन आउट हुए। क्लार्क ने फिर अपना पहला एकदिवसीय खेलने उतरे फारेस्ट के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान क्लार्क ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए, लेकिन उमेश ने उन्हें बोल्ड करते हुए भारत को तीसरी सफलता दिया दी।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 81 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अनुभवी डेविड हसी ने फारेस्ट के साथ मिलकर टीम को इस स्थिति से उबार लिया। फारेस्ट ने 71 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया जबकि हसी ने मात्र 54 गेदों में तीन चौकों से आठवीं हाफ सेंचुरी बनायी।
हसी और फारेस्ट ने चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। उमेश यादव ने आखिर फारेस्ट को विनय कुमार के हाथों कैच कराते हुए इस साझेदारी को जुदा किया, लेकिन दूसरे छोर पर हसी ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनायी की। उन्होंने अश्विन के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर उनकी लय बिगाड़ दी।
ऑस्ट्रेलिया के 100 रन 20.5 ओवर में और 200 रन 38.1 ओवर में पूरे हुए। जहीर खान ने डेविड हसी को स्क्वायर लेग में वीरेन्द्र सेहवाग के हाथों कैच कराते हुए भारत को राहत दिलायी। क्रिस्टियन ने 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से तेजतर्रार 39 रन बनाए।
मेलबर्न में भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाने वाले मैथ्यू वेड 16 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि क्रिस्टियन और क्लाएंट मैके (तीन) रन आउट हुए।
पर्थ में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेने वाले अश्विन इस बार आठ ओवर में 47 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। जडेजा ने दस ओवर में 50 रन दिए, लेकिन उनके खाते में भी कोई विकेट नहीं आया।
भारतीय टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आर. अश्विन, गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, उमेश यादव, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, वीरेंद्र सेहवाग और विनय कुमार।
ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है: माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, डेनियल क्रिस्टियन, रिकी पोंटिंग, डेविड हसी, पीटर फॉरेस्ट, रेयान हैरिस, मिशेल स्टार्क, क्लिंट मैके और जेवियर डोहर्ती।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.