20 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से अभ्यास मैच हारी

29 जनवरी 2013
क्रिकेटनेक्सट         

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुम्बई।अपने मध्य क्रम के बल्लेबाजों के सराहनीय प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने ब्राबोर्न स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप के अभ्यास मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने आस्ट्रेलिया के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 38.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेहमान टीम की ओर से कप्तान जूडी फील्ड्स ने सबसे अधिक 52 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया ने 29 रनों के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जेस कैमरून (35), एलेक्स ब्लैकवेल (45), लिसा स्थालेकर (25) और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली (नाबाद 36) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 69 गेंदें शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।फील्ड्स ने 46 गेंदों पर सात चौके लगाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुईं। भारत की ओर से अमिता शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि नागराजन निरांजना, गौहर सुल्ताना और रोशनारा परवीन को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले,भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवरों में आठ विकेट पर 222 रन बनाए। भारत के लिए निरांजना ने सबसे अधिक नाबाद 35 रन बनाए। इसके अलावा त्रिशुर कामिनी ने 30, पूनम राउत ने 31, रीमा मल्होत्रा ने 35 और मोना लेशराम ने 25 रन बनाए।निरांजना ने 26 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कामिनी ने 29 गेंदों पर पांच चौके जड़े जबकि मल्होत्रा ने 63 गेंदों की सधी हुआ पारी में चार चौके लगाए। राउत की 56 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं।

आस्ट्रेलिया की ओर से लिसा स्थालेकर ने तीन विकेट लिए जबकि मेगान स्कुट को दो सफलता मिली।भारत ने सोमवार को खेले गए अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। विश्व कप का आयोजन 31 जनवरी से होना है।

 

 स्टेडियम में गुजर रही है पाक महिला टीम की रात

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

20 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, स्पॉट फिक्सिंग में शामील पूर्व रणजी क्रिकेटर....
देखें, स्पॉट फिक्सिंग में शामील पूर्व रणजी क्रिकेटर....
देखें,  अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.