28 अगस्त 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
दुबई। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट में 85 रन पर 12 विकेट के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत 19 स्थान की लंबी छलांग लगाकर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अश्विन ने मैच की दोनों पारियों में छह-छह विकेट हासिल किए जिसकी बदौलत भारत ने एक पारी और 115 रन से यह मैच जीतकर दो टेस्टों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। अश्विन इस प्रदर्शन से 'मैन ऑफ द मैच' भी बने।
पहला टेस्ट- अश्विन का दूसरा ‘छक्का’, भारत पारी से जीता
पहले टेस्ट में गेंद से धुंआधार प्रदर्शन करने के साथ-साथ अश्विन ने भारत की पहली पारी में 37 रन बनाए जिससे वह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान के सुधार के साथ 71वें नंबर पर पहुंच गए। अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर स्टैंडिंग में भी 14 स्थान की छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गए।
अश्विन के टीम साथी बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी छह स्थान की छलांग लगायी और वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 15वें स्थान पर पहुंच गए। ओझा ने मैच की दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर कुल 92 रन पर छह विकेट हासिल किए।
शून्य पर आउट होने में मार्टिन बने दो नम्बरी
मैच में भारत की पहली पारी में 438 रन के स्कोर में शानदार 159 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से प्रवेश किया है और अपनी इस पारी से वह 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच में सस्ते में आउट होने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक स्थान गिरकर शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। वह अब 11वें स्थान पर हैं।
मैच में अर्धशतक बनाने वाले भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की पोजीशन में सुधार हुआ है। धोनी तीन स्थान के सुधार के साथ 40वें नंबर पर और कोहली दो स्थान के सुधार के साथ 49वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मैच में फ्लॉप रहे सुरेश रैना सात स्थान गिरकर 80वें नंबर पर खिसक गए हैं।
पुजारा हैं लंबी रेस के घोड़े, शतक ठोककर साबित किया
हैदराबाद टेस्ट में एक भी विकेट लेने में असफल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान दो स्थान गिरकर 14वें नंबर पर फिसल गए हैं। उनके जोड़ीदार उमेश यादव दो स्थान उछलकर 47वें नंबर पर आ गए हैं।
न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर जीतन पटेल सात स्थान के सुधार के साथ 52वें नंबर पर आ गए हैं। पटेल ने भारतीय पारी में 100 रन पर चार विकेट लिए थे। गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले और वेर्नोन फिलेंडर दूसरे स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान के सईद अजमल तीसरे स्थान पर हैं।
बस 49 रन, और वीरू-गौती ने बना डाला रिकॉर्ड
बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुमार संगकारा पहले, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












