14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
अबू धाबी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शेख जायेद स्टेडियम में सोमवार को चार मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 130 रनों से पराजित कर दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 35 ओवर में 130 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं किया। शाहिद अफरीदी ने 28, उमर अकमल ने 22, यूनिस खान ने 15, मिस्बा उल हक ने 14, इमरान फरहत ने 10 और वहाब रियाज ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड के गेंदबाज स्टीवन फिन ने पाकिस्तान के चार विकेट चटकाकर उसकी कमर तोड़ दी। समित पटेल को तीन, ग्रीम स्वान को दो और स्टुअर्ट ब्राड को एक सफलता मिली।
इससे पहले इंग्लैंड ने कप्तान एलिस्टर कुक की शानदार 137 रनों की पारी की बदौलत 260 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कुक के 142 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से बनाए 137 रन और रवि बोपारा की 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए।
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। केविन पीटरसन ने 14, समित पटेल ने 17 और ग्रीम स्वान ने 13 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। शहिद अफरीदी के खाते में दो विकेट गए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम को मोहम्मद हाफीज के रूप में पहला झटका लगा। 11 रन के कुल योग पर वह पांच रन बनाकर स्टीवन फिन के शिकार हुए। अगली ही गेंद पर फिन ने असद शफीक को चलता कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। शफीक खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद युनिस खान, इमरान फरहत और मिस्बाह उल हक भी कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में अपने विकेट गंवा पवेलियन लौट गए। फिलहाल उमर अकमल आठ रन बनाकर और शोएब मलिक शून्य पर नाबाद हैं और अपनी टीम के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
फिन ने पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है जबकि एक विकेट पटेल के खाते में गया है।
इंग्लिश टीम के लिए यह श्रृंखला जीतना प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि वह इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-3 से गंवा चुकी है।
टेस्ट श्रृंखला के बाद इंग्लिश टीम ने एक अभ्यास मैच खेला है, जिसमें उसकी जीत हुई थी जबकि पाकिस्तान ने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच सात विकेट से जीता था।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.