23 मई 2012
तूफानी गेंदबाज आरोन बनेंगे ‘गुरुओं के गुरु’
10 फरवरी 2012
वार्ता

जमशेदपुर।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के राज्य झारखंड के तूफानी अंतर्राष्ट्रीय तेज गेंदबाज वरूण आरोन कल यहां अपने गृहनगर में स्कूली बच्चों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले एक सेमिनार में 'गुरुओं के गुरु' जैसी भूमिका में नजर आयेंगे।

घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना चुके वरूण झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के इस सेमिनार में खेल शिक्षकों को स्कूली बच्चों को पेशेवर क्रिकेट में करियर बनाने की प्रेरणा देने के गुर बतायेंगे।

गत अक्टूबर में इंगलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने वाले वरूण ने चूकि खुद स्कूल में ही पेशेवर क्रिकेट सीखा था इसलिए वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक बच्चे आगे भी ऐसा करते रहें। जेएससीए सेमिनार के बाद उन्हें सम्मानित भी करेगा।

शानदार प्रदर्शन के कारण वरूण को नवम्बर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम की 'टेस्ट कैप' पहनने का भी अवसर मिल गया था। लगभग 23 वर्षीय वरूण पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल नहीं किये गये है।

जमशेदपुर निवासी वरूण आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स में थे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.