21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सैमी ने समेटा बांग्लादेश का बोरिया बिस्तर, 75 रन से पीटा

08 दिसंबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मीरपुर। कप्तान डेरेन सैमी के ऑलराउंड प्रदर्शन (60 रन और तीन विकेट) की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को चौथे वनडे में 75 रन के भारी अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली।

टॉस गंवाने के बाद बांग्लादेश के निमंत्रण पर बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज 102 रन पर छह विकेट गंवाकर लड़खड़ा गया था, लेकिन सैमी ने 62 गेंदों में धुआंधार 60 रन बनाकर टीम को नौ विकेट पर 211 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और फिर उनकी अगुआई में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई गेंदबाजों मेजबान टीम को मात्र 136 रन पर ढेर कर दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर क्रिस गेल ने 16, किरोन पावेल ने 26, मार्लन सैम्युअल्स ने 27 और डेरेन ब्रावो ने 34 रन बनाये। 'मैन ऑफ द मैच' सैमी ने 28 रन देकर तीन विकेट भी लिये। कैमर रोश, वीरास्वामी परमल और ड्वेन स्मिथ को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट सुनील नारायण के खाते में गये।

बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने 78 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया। विकेटकीपर और कप्तान मुशफिकुर रहीम ने 27 तथा सोहाग गाजी ने 13 रन बनाये जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दहाई आंकड़े में पहुंच नहीं सका। महमूदुल्लाह ने भी आलराउंड प्रदर्शन किया और गेंदबाजी के दौरान 46 रन पर तीन विकेट लिये।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.