24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

द.अफ्रीका को हरा इंग्लैंड फिर से बना नंबर एक

01 सितम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

लंदन। मध्यक्रम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन (73) और जोनाथन ट्रॉट (71) की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए शृंखला के तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की शृंखला में इंग्लिश टीम ने 1-1 की बराबरी कर ली है। मोर्गन को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 48 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलिस्टर कुक 20, क्रेग कीसवेटर 14 और इयन बेल ने 12 रन बनाए। हरफनमौला रवि बोपारा खाता खोले बगैर आउट हुए जबकि समित पटेल (13) और जेम्स ट्रेडवेल (1) नाबाद लौटे।

टेस्ट, वनडे और टी20 में द.अफ्रीका बना नंबर एक

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रॉबिन पीटरसन ने दो जबकि डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल और वायने पार्नेल ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 211 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला 43, डीन एल्गर 42, जे.पी डुमिनी 33, अब्राहम डिविलियर्स 28, ग्रीम स्मिथ 18, पार्नेल 13, मोर्केल सात और फाफ ड्यू प्लेसिस तथा डेल स्टेन एक-एक रन बनाकर आउट हुए। लोनवाबो त्सोसोबे खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे जबकि पीटरसन 23 रन पर नाबाद लौटे।

बारिश ने धोया इंग्लैंड-द.अफ्रीका पहला वनडे

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने चार जबकि जेड डर्नबाक ने तीन और ट्रेडवेल ने दो विकेट झटके। एक विकेट बोपारा के खाते में गया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.