23 अक्टूबर 2012
CNN IBN
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बैंगलोर। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। येदियुरप्पा ने साफ कहा कि वो पार्टी से अलग हो रहे हैं और 10 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर देंगे।
दक्षिण भारत में बीजेपी को तगड़ा झटका
येदियुरप्पा के इस ऐलान से दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मालूम हो कि अवैध खनन के आरोप में घिरे येदियुरप्पा से पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी वापस ले ली थी। इसके बाद से येदियुरप्पा लगातार बीजेपी पर खुद को वापस मुख्यमंत्री बनाए जाने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव की वजह से सदानंद गौड़ा को भी बीजेपी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई थी, लेकिन अब येदियुरप्पा ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दक्षिण भारत में बीजेपी के आधार को बड़ा झटका दिया है।
पहले कही थी दिसंबर पार्टी छोड़ने की बात
येदियुरप्पा ने 10 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वो दिसंबर में बीजेपी छोड़ देंगे। जेल से जमानत पर छूटने के बाद येदुरप्पा लगातार मांग कर रहे थे कि उन्हें राज्य में पार्टी की बागडोर सौंपी जाए। अपनी इस मांग को लेकर वे बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी मिले थे, लेकिन बीजेपी का एक धड़ा इसके सख्त खिलाफ था। येदियुरप्पा खुद पार्टी नेता अनंत कुमार पर अपने खिलाफ काम करने का आरोप लगा चुके हैं। तब उन्होंने ये साफ नहीं किया था कि वो किसी दूसरी पार्टी में जाएंगे या अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। येदियुरप्पा कांग्रेस, सपा और जेडीएस से बात कर चुके थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाने का फैसला किया है।
कर्नाटक में सरकार बचाने को संघर्ष करती भाजपा
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











