03 जनवरी 2013
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि बीएसपी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी सूरत में प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। मायावती ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि बीएसपी की यह कोशिश होगी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न बन सकें। मायावती ने कहा कि मोदी का पिछला रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है इसलिए बीएसपी उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोकने की हरसंभव कोशिश करेगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों को आबादी के आधार पर आरक्षण दिलाने का शिगूफा छोड़ने वाली एसपी केवल मुस्लिम समाज को धोखा देने का काम कर रही है। मायावती ने कहा कि एसपी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि दलितों की तरह की मुसलमानों को भी आबादी के आधार पर 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा लेकिन सरकार अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। मायावती ने कहा कि एसपी की मंशा मुसलमानों को आरक्षण देना नहीं बल्कि खोखले वादे करके केवल वोट हासिल करना है। एसपी के अपने लोग ही अब उसे आरक्षण संबंधी वादे की याद दिला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैययद अहमद इमाम बुखारी भी पिछले दिनों सरकार को उसकी वादे की याद दिला चुके हैं। उन्होंने कहा कि एसपी के 10 महीने के कार्यकाल में सूबे में चारों तरफ केवल अराजकता और लूट का महौल कायम है। एसपी के साथ ही केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की जमकर आलोचना की। मायावती ने कहा कि आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य में एसपी का 10 महीने का कार्यकाल हर स्तर पर विफल साबित हुआ है। सरकार ने हत्या, लूट एवं बलात्कार के मामले में अपने पिछले रिकॉर्ड से आगे निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है। शासन और प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पूरे राज्य में एसपी के गुंडों और माफियाओं की तूती बोल रही है। जिस पार्टी में गुंडे ही भरे हों उससे अच्छी सरकार चलाने की कल्पना कैसे की जा सकती है। मायावती ने एसपी पर हमलावर रूख अख्तियार करते हुए कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हतोत्साहित करने वाला बयान दे रहा हो तो स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने वाराणसी के दौरे के समय कहा था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए क्या मैं खुद वर्दी पहनूं। मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद उनकी लाचारी को समझा जा सकता है।
मायावती ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार के 48 मंत्रियों से 26 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। जब मंत्रिमंडल में इतने भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ती के मंत्री शामिल हो तो कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे सुधर सकती है। एसपी के अलावा केंद्र की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस का मंसूबा प्रमोशन में आरक्षण संबंधी विधेयक को पारित कराने का नही है। इसीलिए उसने इस विधेयक को लोकसभा में लटका दिया। दिल्ली गैंगरेप के मामले में मायावती ने कहा कि केवल घटना की निंदा करने और शोक जताने से महिलाओं के प्रति उत्पीड़न नहीं रूकेगा बल्कि इसके लिए सरकार को लोगों से सलाह मशविरा कर कड़े कानून बनाए जाने चाहिए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
25 मई 2013
Jan 07, 2013
हा तू के किसी को प्रधान मंत्री बाएगी तेरा खुदा कोई वजूद नही , सी बी आइ के डर से कॉंग्रेस के आस पास रेंगने की आदत है
mangesh Pune
Jan 03, 2013
यह बौखलाहट की निशानी है |मैयवती बौखलाई हुई है |उप मे तो जीत नही सकी |
kuldip kumar Ludhiana
Jan 03, 2013
App stta pane kay leye hindu muslem karte rahate hai aur koe matalab nahi hota jab mauika melega tho gagresh say mel jayegi. Dusare ko kahati hai yah sekuresam phila raha hai app kya kar rahi hai
subash delhi
Jan 03, 2013
आप उप मे किओ हार गई |आप की नियत के बारे मे सब को पता है |आप अपने विरोधीॉ से हाथ मिला सकती है | किया मोदी जी ऐसा नही कर सकते |पर्धन आवश बने गे |किया आप हिंदुव को टिकेट दे सकती तो मोदी जी नही देगे |
kuldip kumar Ludhiana
Jan 03, 2013
ये पागल बिल्ली ज़रा नींद से जाग जा सपना देख रही है
tushar jalgaon
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











