10 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चार जिलों में तो उन्होंने पुरुषों से अधिक मतदान किया।
पहले चरण में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी तादाद दिखी
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने आज यहां बताया कि अम्बेडकरनगर जिले में 65 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत केवल 60 रहा। फैजाबाद में 59 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 62 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
सिद्धार्थनगर में 57 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत मात्र 47 रहा। बस्ती में महिलाओं ने 60 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुषों ने मात्र 55 प्रतिशत मतदान किया।
उन्होंने बताया कि 2007 के विधानसभा चुनाव में पुरुषों ने 60 प्रतिशत मतदान किया था, जबकि महिलाओं का प्रतिशत मात्र 40 था।
उ. प्र. में रिकॉर्ड 62 फीसदी मतदान हुआ
सिन्हा ने बताया कि कल महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 70.39 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हरगांव क्षेत्र में 69.68 प्रतिशत और बिसवां में 678.94 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दोनों क्षेत्र कमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सबसे कम मतदान बलरामपुर जिले में 45.05 प्रतिशत हुआ। मतदान के प्रथम चरण में दस जिलों फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी और सीतापुर जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











