13 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। सलमान खान से झगड़े के बाद खेमेबाजी में पड़कर अकेले तो वैसे ही पड़ गए थे शाहरुख़ खान। लेकिन सुनने में आया है कि उनकी एक और दोस्ती भी टूट गई है। शाहरुख खान ने उस नामी प्रोडक्शन हाउस से दोस्ताना तोड़ दिया है जिसके साथ उनकी फिल्म ने करोड़ों की कमाई की थी।
शाहरुख खान की जिंदगी में पिक्चर सचमुच अभी बाकी है। उनका फ़िल्मी करियर भी अभी बहुत लंबा चलने वाला है। लेकिन बॉलीवुड के इस डॉन से दूर होते लोगों का सिलसिला ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक-एक कर दोस्त कम होते जा रहे हैं और इसी कारण सवाल भी उठता जा रहा है कि क्या शाहरुख़ खान कही अकेले तो नहीं पड़ने लगे हैं। जी हां, इस डर की एक नई कहानी सामने आई है जिसे सुन कर किंग खान के चाहने वालों को भी परेशान होना पड़ेगा।
दरअसल शाहरुख़ खान ने अपने करीबी दोस्त किशोर लुल्ला की नामी प्रोडक्शन कंपनी एरोस से नाता तोड़ लिया है और इसकी सबसे बड़ी वजह है सन ऑफ़ सरदार। जी हां, वही सन ऑफ़ सरदार जिसके लिए अजय देवगन ने शाहरुख़ के प्रोड्यूसर यशराज फिल्मस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वही सन ऑफ़ सरदार जिसमें अजय से दोस्ती निभाने के लिए सलमान खान भी मैदान में कूद पड़े थे, जब तक है जान और सन ऑफ़ सरदार की लड़ाई में तब तो शाहरुख़ ने पल्ला झाड़ लिया था।
असल में शाहरुख जिस लड़ाई से बचना चाहते थे आखिरकार उसी के चलते एक ऐसी कंपनी से दोस्ती तोड़ बैठे जिसके साथ उन्होंने ओम शांति ओम और रा-वन जैसी फिल्में बनाई थीं। सही मायनों में ये दोस्ताना रिश्तों से ज्यादा कमाई का था और ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं शाहरुख़ अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने पर तो नहीं तुल गए हैं।
खबर है कि एरोस के साथ शाहरुख़ का मनमुटाव सिर्फ और सिर्फ सन ऑफ़ सरदार के कारण ही हुआ है। एरोस ने शाहरुख़ की बजाय अजय का साथ दिया, वो भी सलमान और अजय की दोस्ती के बावजूद। क्योंकि फिल्म वीर के बाद से ही एरोस और सलमान के रिश्ते बिगड़ चुके थे। ऐसे में सलमान का साथ देना मायने रखता है। इस सारे घटनाक्रम ने किंग खान को गुस्सा दिला दिया। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि रा-वन के उम्मीदों के मुताबिक़ खरा ना उतरने के बाद से ही एरोस और शाहरुख़ के रिश्तों में गर्माहट कम हो गई थी। रही सही कसर सन ऑफ़ सरदार को सपोर्ट किए जाने के कारण पूरी हो गई।
आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम-अखिलेश पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











