23 अक्टूबर 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को हंगामा काटकर अचानक सुर्खियों में आई एनी कोहली ने ऐसा क्यों किया? वह बार बार खुद को अन्ना हजारे की समर्थक बता रही हैं। क्या अन्ना के इशारे पर वो केजरीवाल और उनकी टीम को निशाना बना रही हैं या कोई और है जिसके इशारे पर वो हंगामा कर रही हैं? या फिर ऐसा तो नहीं 59 साल की एनी ये सारा हंगामा ‘हाइप’के लिए कर रही हैं।
अचानक पूरी दुनिया मुझसे मिलना चाहती है...
केजरीवाल की पीसी में बवाल मचाकर सुर्खियों में आईं एनी अचानक बहुत व्यस्त हो गई हैं। firstpost.com से बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘ऐसा लगता है मानो पूरी दुनिया मुझसे मिलना चाहती है।’जल्दी जल्दी में वो अपना पर्स भी भूल गईं और बोलीं मुझे किसी से मिलने जाना है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि वो किससे मिलने जा रही हैं। ये हाल उस पीसी में बवाल के बाद एक दिन बाद है।
IAC मेंबर थीं और प्रॉपर्टी विवाद निपटाना चाहती थीं
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मुंबई सदस्य प्रफुल्ल वोहरा ने firstpost.com को बताया कि एनी उनकी वॉलंटियर थीं, लेकिन एक बार उन्होंने उनका कोई निजी प्रॉपर्टी विवाद निपटाने में मदद मांगी थी, जिसके लिए हमने उन्हें मना कर दिया था। इसके बाद वो वह शनिवार को होने वाली मीटिंग में आती रहीं। प्रफुल्ल ने कहा कि वो बार बार दोहराती थीं कि इंदिरा गांधी उनकी दोस्त थीं और ‘मुक्ति वाहिनी’ अभियान में उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। वो ये भी कहती थीं कि वो निजी तौर पर अन्ना हजारे और केजरीवाल को जानती हैं, जबकि केजरीवाल उन्हें पहचानने की बात से इन्कार कर चुके हैं।
कौन है एनी कोहली ?
एनी कोहली मुंबई के अंधेरी में रहती हैं। वो वकील भी रही हैं, अंधेरी में वो डॉक्यूमेंट्रीज के काम से भी जुड़ी हुई हैं। एनी इंडिया अगेंस्ट करप्शन की मुंबई वॉलंटियर भी थीं, लेकिन ये उस वक्त की बात है जब लोकपाल को लेकर अन्ना नेतृत्व में मुहिम चल रही थी। एनी ने अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन वह उनसे नहीं मिल पाईं और बाद में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा मचा दिया।
केजरीवाल की पीसी में काटा था बवाल
रविवार को गाजियाबाद में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुद को अन्ना का समर्थक बताने वाली एनी कोहली ने हंगामा खड़ा कर दिया था। एनी ने केजरीवाल से कुछ तीखे सवाल पूछे। उन्होंने केजरीवाल से देश के सामने अपनी पहचान साफ करने को कहा। कोहली ने अरविंद से पूछा कि क्या वो राजनीतिज्ञ हैं या फिर कोई समाजिक कार्यकर्ता? कोहली के सवाल पर अरविंद ने कहा कि वो राजनीतिक क्रांतिकारी हैं, जबकि महिला का कहना है कि अरविंद ने उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। एनी का कहना है कि उनका अरविंद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एनी के मुताबिक वो और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ता अन्ना के समर्थक हैं, जबकि अरविंद का कहना है कि वो एनी को नहीं जानते हैं।
एनी कोहली ने अब प्रशांत भूषण के घर हंगामा मचाया
गडकरी पर धांधली के नए आरोप, केजरीवाल बोले-चुप क्यों हैं नेता?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











