23 मई 2012
प. बंगाल: मालदा, बांकुड़ा में 19 बच्चों की मौत
04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


कोलकाता।
पश्चिम बंगाल के दो जिलों में पिछले दो दिनों में 19 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बुधवार से अब तक मालदा मेडिकल कॉलेज में नौ और बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज में 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है।

बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पंचानन कुंडु के अधीक्षक ने बताया, "पिछले दो दिनों में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चे निमोनिया, श्वासरोध से पीड़ित थे। जन्म के समय कुछ बच्चों का वजन कम था।"

मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उप-प्राचार्य एम.ए. राशिद ने बताया, "पिछले 48 घंटों में नौ नवजातों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात बच्चे 15 दिनों के थे।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.