03 फरवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी में प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रहा घमासान लगभग खत्म होता दिख रहा है। हालांकि, बीते सप्ताह पार्टी में जिस प्रकार से इस मामले पर जोरदार विवाद हुआ था, उसे देखकर लग रहा था कि मोदी की राह आसान नहीं होगी, लेकिन आज बीजेपी के सूत्रों ने ये पुष्ट किया कि नरेंद्र मोदी ही बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी मोदी के नाम की घोषणा इस महीने कर सकती है। दूसरी ओर 2014 आम चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेसी खेमा पहले ही राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष घोषित कर साफ संकेत दे चुका है कि अगला चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर राहुल गांधी और मोदी के नाम की चर्चा थी, लेकिन हर बार स्थिति को उलझा दिया जाता। बहरहाल, मौजूदा स्थिति में जो खबरें आ रही हैं, उनसे ये साफ हो गया है कि 2014 में मुकाबला मोदी VS राहुल होगा। पिछला एक पखवाड़ा मोदी और राहुल दोनों के लिए ही बेहद अहम रहा। दोनों अपने अपने सियासी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आखिरी चाल चलते दिखे।
चिंतन शिविर में राहुल के नाम की घोषणा
जयपुर में तीन दिन तक चले कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी को पार्टी में आधिकारिक रूप से नंबर दो की पोजीशन दे दी गई। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया गया। हालांकि 2014 के आम चुनाव में राहुल की क्या भूमिका होगी, इसका ऐलान नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने मीडिया के सामने राहुल को उपाध्यक्ष बनाने की पुष्टि की। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राहुल को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसपर मुहर लगा दी। उपाध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी जयपुर में अपना पहला भाषण दिया। अपनी दादी और पिता के बारे में जिक्र कर राहुल ने वहां मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया। भावना और जोश से भरे अपने पहले संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि बीती रात उनकी मां सोनिया गांधी उनके पास आईं और कहा कि सत्ता जहर के समान है जो ताकत के साथ खतरे भी लाती है।
राजनाथ के अध्यक्ष बनते ही मिलने पहुंचे पहुंचे
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राजनीति में आने के साफ संकेत दिए और बीजेपी के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बधाई देने के मकसद से मोदी बीते सप्ताह दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे। जहां राजनाथ सिंह ने घर के बाहर निकलकर उनकी अगवानी की और गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों घर के भीतर गए। घर के भीतर जाने के बाद दोनों गले मिले और राजनाथ ने गुलदस्ता देकर मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। इस दौरान दोनों ने साथ ही चाय-पानी लिया और साथ ही दोपहर का खाना भी खाया। मोदी जाते जाते मीडिया को संकेत देते हुए कह गए कि गुजरात की बीजेपी ईकाई राष्ट्रीय भूमिका निभाने को तैयार है।
महाकुंभ से ‘दिल्ली फतह’ का शंखनाद करेंगे नरेंद्र मोदी!
बीजेपी में घमासान खत्म, मोदी ही होंगे PM उम्मीदवार!
अन्ना हजारे बोले, मोदी नहीं बन सकते PM
राजनाथ बोले, मोदी पर अभी कोई फैसला नहीं
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











