08 अगस्त 2012
सीएनएन-आईबीएन/इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
चेन्नई। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें अब भी आईसीयू में ही रखा गया है। देशमुख को सोमवार रात को अचानक चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उनके परिवार के सदस्यों ने कहा है कि इलाज के प्रति वे प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
उनका लीवर बदलने की जरूरत है या नहीं इसका फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा।
विलासराव देशमुख की हालत गंभीर, जीवन रक्षक प्रणाली पर
इससे पहले, विलासराव देशमुख की हालत गंभीर बनी हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने देशमुख के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी देने के लिए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की अनुमति देने से मना कर दिया। देशमुख को स्थानीय ग्लोबल अस्पताल में लीवर की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। ग्लोबल अस्पताल के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "देशमुख की हालत चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री के परिजनों द्वारा अनुमति न देने के कारण हम मेडिकल बुलेटिन जारी करने की स्थिति में नहीं हैं।"
अधिकारी ने बताया कि 67 वर्षीय देशमुख को सोमवार शाम मुम्बई के बीच कैंडी अस्पताल से यहां विमान एम्बुलेंस के जरिये लाया गया था। अधिकारी ने कहा, "चेन्नई हवाई अड्डे से वह हमारे एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचे।"
उन्होंने कहा कि देशमुख सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि एक मंत्री हैं और परिवार द्वारा अनुमति न देने के कारण अस्पताल असहाय है।
इससे पहले अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि देशमुख के स्वास्थ्य के विषय में दोपहर में जानकारी दी जाएगी। अस्पताल एवं परिवार द्वारा कोई आधिकारिक टिप्पणी न होने के कारण देशमुख के स्वास्थ्य के विषय में अटकलों का दौर शुरू हो गया था।
अधिकारी ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, "वह जीवित हैं।"
देशमुख का इलाज प्रसिद्ध लीवर विशेषज्ञ मोहम्मद रेला कर रहे हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करने से इंकार किया कि देशमुख जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं या नहीं।
अधिकारियों के अनुसार देशमुख को गहन चिकित्सा कक्ष में लीवर की बीमारी के चलते भर्ती कराया गया था। देशमुख के साथ उनके परिवार के सदस्य हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











