19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सुषमा बोलीं, दीवाली से पहले बुझ जाएगा मनमोहन सरकार का ‘दीया’

11 अक्‍टूबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या? 

भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र की यूपीए सरकार गिर सकती है और देश में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा संकल्प बाइक रैली के समापन समारोह में सुषमा स्वराज ने आज कहा कि यूपीए-2 सरकार में आकाश से लेकर जमीन और पाताल तक एक के बाद एक घोटाले सामने आए हैं।

सुषमा को भरोसा, बसपा-सपा छोड़ देंगे साथ

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लाखों हजार रुपये के घोटाले इस सरकार ने किए हैं। जब इस पर सवाल उठने लगे तो आर्थिक सुधार के नाम पर सरकार ने खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी। तृणमूल कांग्रेस को यूपीए से बाहर होने और समर्थन वापसी के बाद केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार के अल्पमत में होने का दावा करते हुए स्वराज ने भरोसा जताया कि बाहर से समर्थन दे रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और सरकार में शामिल द्रविड मुनेत्र कषगम प्रमुख एम करुणानिधि एफडीआई के मुद्दे पर संसद में यूपीए सरकार का साथ नहीं देंगे। क्योंकि सरकार ने संसद कक्ष में हुई एक सर्वदलीय बैठक में दिए आश्वासन को तोड़ा है।

एफडीआई ने सहमति से नहीं चल रही सरकार

सुषमा स्वराज ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जब वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने सर्वदलीय बैठक में यह भरोसा दिलाया था कि सभी दलों और राज्यों की सहमति के बाद ही एफडीआई को मंजूरी दी जाएगी और मंत्रिमंडल के फैसले को स्थगित रखेगी। लेकिन इस सरकार ने सहमति की बात तो दूर किसी दल से बात तक नहीं की और देश के छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी की परवाह किए बगैर इसे मंजूरी दे दी। युवा संकल्प बाइक रैली में इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा के मध्यावधि चुनाव राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भी हो सकते हैं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

 

ममता ने भरी हुंकार, सपा साथ दे तो गिरा दूंगी सरकार 

मनमोहन सिंह बोले, इशारों से नहीं चलती सरकार 

 

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

Oct 12, 2012

सुषमा जी सरकार का दिया तो बुझ जाएगा पर आप का भी नही जलेगा जनता के बीच जाओ ताकि आप का दिया जल जाए

Bhagirath Singh jaipur

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.