23 मई 2012
उ. प्र. में दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में नौ जिलों की 59 सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया। इस चरण में करीब 1.94 करोड़ से अधिक मतदाता 1098 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद करेंगे।

इस चरण में जिन नौ जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं।

सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद लोग धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है।

उ.प्र.: दूसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान शनिवार को

दूसरे चरण में कुल 1098 उम्मीदवार हैं जिनमें 1021 पुरुष, 76 महिला और एक अन्य शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,94,93,520 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1,07,27,184 करोड़ पुरुष और 87,38,246 लाख महिला जबिक 1177 अन्य मतदाता शामिल हैं।

इस चरण में 12995 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान प्रक्रिया में करीब 22,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का उपयोग हो रहा है।

सबसे अधिक 24 उम्मीदवार गोरखपुर शहर से जबिक सबसे कम 10 उम्मीदवार गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट पर हैं।

मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), पुलिस और होमगार्ड के करीब एक लाख जवानों की तैनाती की गई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.