06 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक वरिष्ठ मंत्री की भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी ने पूरी सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया है और संभावना है कि मंत्री को आगामी 14 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले हटा दिया जाए। राज्य के खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राजा राम पांडेय टिप्पणी करते वक्त अपने पद और उम्र की मर्यादा भी भूल गए और सार्वजनिक मंच से महिला आईएएस अधिकारी के बारे में ऐसा कुछ कह गये जो किसी साधारण आदमी को भी शोभा नहीं देता। दरअसल, पांडेय कल सुलतानपुर में थे जहां कमला नेहरू तकनीकी संस्थान में बेरोजगारों को चेक बांटे जाने थे। सरकारी कार्यक्रम था लिहाजा महिला आईएएस अधिकारी भी मंच पर थीं।
विषय से भटकते हुये पांडेय ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि सुलतानपुर का प्रभारी मंत्री हूं जहां भाग्य लक्ष्मी जैसी सुन्दर जिलाधिकारी है। इससे पहले कामिनी रतन चौहान यहां जिलाधिकारी थीं वह भी सुन्दर थीं, लेकिन भाग्य लक्ष्मी जैसी नहीं। उन्होंने यहां तक कह डाला मैं पहले सोचता था कि कामिनी रतन चौहान से सुन्दर कोई जिलाधिकारी नहीं है, लेकिन मैं गलत था भाग्यलक्ष्मी सबसे ज्यादा सुन्दर हैं।’ पांडेय रिश्वत लेने को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। तबादले को लेकर रिश्वत का आरोप उनके राज्य मंत्री ने ही लगाया था। पांडेय प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज सीट से विधायक हैं। सपा सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव पांडेय की इस टिप्पणी से काफी नाराज हैं और उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता है।
चाटुकारिता का महाकुंभ, राहुल ‘शिव’ तो सोनिया ‘झांसी की रानी’!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











