15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी से ज्यादा मतदान की सूचना है। तीसरे चरण में 10 जिलों की 56 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 1,018 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिन 10 जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें छत्रपति शाहूजी महाराजनगर, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहबाद, भदोही और चंदौली शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक धीमी शुरूआत के बाद मतदान का प्रतिशत अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। जहां सुबह नौ बजे तक 8.26 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 20.51 पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दिन बढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा।
इस चरण में मिर्जापुर और सोनभद्र नक्सल प्रभावित जिले हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएस), पुलिस, और होमगार्ड के एक लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
उधर आजमगढ़ जिले के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 300 (तरवा) पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। गौरतलब है कि आजमगढ़ के इस बूथ पर दूसरे चरण के तहत 11 फरवरी को मतदान हुआ था।
इससे पहले-
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। तीसरे चरण में 10 जिलों की 56 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 1,018 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद होगी। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में लगकर मतदान कर रहे हैं।
जिन 10 जिलों में मतदान होना है, उनमें छत्रपति शाहूजी महाराजनगर, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहबाद, भदोही और चंदौली शामिल हैं।
इस चरण के लिए 18,374 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,77,91,893 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 77 महिलाओं सहित 1018 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में करीब 30,000 ईवीएम का प्रयोग हो रहा है।
उ. प्र. में तीसरे चरण का प्रचार थमा, कल होगा मतदान
इस चरण में मिर्जापुर और सोनभद्र ऐसे जिले हैं जो नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएस), पुलिस, और होमगार्ड के एक लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
उधर आजमगढ़ जिले के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 300 (तरवा) पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। गौरतलब कि आजमगढ़ के इस बूथ पर दूसरे चरण के तहत 11 फरवरी को मतदान हुआ था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











