23 मई 2012
..तो कांग्रेस को समर्थन देंगे: मुलायम
15 फरवरी 2012
आईबीएन- 7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

हमीरपुर।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता के करीब पहुंची तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस का साथ देने से नहीं हिचकेगी। भाजपा ने मुलायम के इस बयान को लपक लिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इसे सपा के मन में अपनी दहशत का असर करार दिया है।

बुंदेलखंड के हमीरपुर में चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव ने मंच से घोषणा कर दी कि अगर भाजपा बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी तो उन्हें कांग्रेस का समर्थन करने में कोई गुरेज नहीं होगा। मुलायम के इस बयान में भाजपा को अपना फायदा दिख रहा है। वो भले ही सीधी लड़ाई में नहीं दिख रही हो, लेकिन ऐसा बयान उसे खुश होने का मौका जरूर दे रहा है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा ने आखिरकार मान लिया है कि भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

जहां तक बात कांग्रेस की है तो राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि चाहे दो सीटें आएं या फिर दो सौ, वे न तो किसी के साथ जाएंगे और न उत्तर प्रदेश छोड़कर जाएंगे। पार्टी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सपा के मन में कांग्रेस की दहशत है जिसकी वजह से मुलायम सिंह ऐसे बयान दे रहे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.