13 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने सलमान खुर्शीद के बयान पर चुनाव आयोग को खुली चुनौती दी है।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले खुर्शीद को अगर चुनाव आयोग ने जेल नहीं भिजवाया या उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो मान लूंगी कि आयोग डर गया है।
बटला हाउस कांड के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी को खुद सामने आकर बताने की अपील की है कि वे रोयी थीं या नहीं और अगर रोयी थीं तो आतंकवादियों की मौत पर या इंसपेक्टर मोहन शर्मा की शहादत पर।
खुर्शीद मुश्किल में भाजपा ने मांगा इस्तीफा
सुश्री भारती ने कहा कि खुर्शीद का मामला किसी व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता का है। देश का आम आदमी और मैं खुद आयोग को भगवान की तरह मानती हूं और हम यह मानते हैं कि आयोग बिना किसी पक्षपात के सबके साथ एक जैसा व्यवहार करता है। इसलिए वे आयोग से अपील करती है कि वह अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए खुर्शीद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
उधर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की यह टिप्पणी कि पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण दिया जाएगा, को 'अस्वीकार्य' बताया और इस बयान के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की चेतावनी दी।
विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जैसा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रस्तावित किया गया है, मुस्लिमों के लिए कोई आरक्षण हिंदुओं को स्वीकार्य नहीं है। धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक भी है।"
उन्होंने कहा, "कुछ लोग मुस्लिम आरक्षण के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। यह सब वोट बैंक के लिए हो रहा है। इसके खिलाफ हम राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











