23 मई 2012
सोनिया देश को बताएं, रोई थीं या नहीं: उमा
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

बांदा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को बताएं कि दिल्ली के बटला हाउस में हुई मुठभेड़ की तस्वीरें देखकर वह रोई थीं या नहीं।

लखनऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उमा ने कहा, "यह काफी संवदेनशील मामला है, जिसे वह छुपा रही हैं। बटला हाउस मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर शर्मा के लिए मैं भी रोई थी लेकिन सोनिया तो आतंकवादियों के मारे जाने पर रोईं।"

उमा ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने बच्चों को लेकर वह वोट की भीख मांग रही हैं क्योंकि वह समझ चुकी हैं कि उनका आकर्षण खत्म हो चुका है।

इससे पहले बांदा जिले के बबेरू में एक जनसभा के दौरान उमा ने विरोधी दलों पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का ताल्लुक एक ही गोत्र से है।

बांदा में एक चुनावी जनसभा में उमा ने कहा, "बसपा, सपा और कांग्रेस के नाम भले ही अलग हों लेकिन ये तीनों पार्टियां भ्रष्टाचारी गोत्र की हैं।"

उमा ने कहा कि कांग्रेस और सपा के नेता कह रहे हैं कि चुनाव बाद भाजपा, बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम किसी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे। विरोधी पार्टियां लोगों को बरगला रही हैं।

उमा ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह चुटिया रखती थीं और उनके हाथों में पर्स नहीं होता था लेकिन अब उनकी रूपरेखा ही बदल गई है। पर्स में क्या लेकर चलती हैं अब तो वही बता सकती हैं।

मुलायम पर निशाना साधते हुए उमा ने कहा कि उनके यहां पहले भैंसें हुआ करती थीं लेकिन अब उनके नौकर-चाकर भी हवाई जहाज से यात्रा करते हैं।

उमा ने सवालिया लहजे में कहा, "मैं मायावती और मुलायम से पूछना चाहती हूं कि उनके पास अगाध सम्पत्ति कहां से आई। उन्हें इसका जवाब जनता को देना होगा।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 20, 2012

उमा भारती सही प्रश्न पूच रही है. क्या सोनिया बाटला आंतकवादी के मरने पर रोई थी या नही?

Panditji Prayag Raj

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.