13 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। भारतीय मूल की नर्स जसिंथा की मौत का राज गहराता जा रहा है। मीडिया के हवाले से जो खबरें आ रही हैं उसमें दावा किया गया है कि जसिंथा का शरीर उनके ही फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। इस खुलासे के बाद पहली नजर में कहा गया कि जसिंथा ने खुदकुशी की। हालांकि परिवार के करीबी सूत्रों का दावा है कि जसिंथा ऐसा नहीं कर सकती।
दरअसल, ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अस्पताल की भारतीय मूल की नर्स जेसिन्था की मौत से अब तक पर्दा नहीं हट पाया है। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से अब जो खबरें आ रही हैं उससे जेसिंथा की मौत का रहस्य और गहरा गया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक बीते शुक्रवार को जसिंथा की लाश फंदे से लटकी मिली। जसिंथा अस्पताल के नर्स फ्लैट में रहती थीं। वो मध्य लंदन में मैरीलबोन के किंग सप्तम अस्पताल में नौकरी करती थीं। खबरों में दावा किया गया है कि जिस वक्त फ्लैट में जसिंथा की लाश फंदे से लटकी मिली, उसकी सांसें चल रही थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि जसिंथा की मौत की वजह को क्यों छुपाया गया?
जेसिंथा के पति बेनेडिक्ट बारबोजा ने उनकी संदिग्ध खुदकुशी से पहले उसके बारे में पता करने की भरपूर कोशिश की। एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक जेसिंथा फोन के जरिए अपने पति के संपर्क में लगातार रहती थीं। दिन में एक बार दोनों की बातचीत तय थी। लेकिन फर्जी फोन कांड के बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। जसिंथा ने दो दिन से बारबोजा को फोन नहीं किया था। चूंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था, इसलिए बारबोजा परेशान हो गए और उन्होंने जसिंथा को फोन किया। लेकिन फोन की घंटी बजने के बावजूद किसी ने फोन उठाया नहीं।
हार कर बारबोजा ने जसिंथा की एक दोस्त को फोन किया। इसके बाद जसिंथा की दोस्त ने उसके फ्लैट पर फोन किया। लेकिन उसे भी कोई जवाब नहीं मिला, अगले दिन जसिंथा सुबह सवा नौ बजे अपने फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं। इस दौरान क्या हुआ और जसिंथा जब इस हालत में मिली उसके बाद क्या-क्या हुआ, इस पर भी अभी तक पूरी तरह से पर्दा नहीं हटा है। इसी बीच मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा है कि जसिंथा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार को जारी हो जाएगी।
गौरतलब है कि जसिंथा की मौत की वजह ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन के दो रेडियो जॉकी की हरकतों को माना जा रहा है। जसिंथा ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन से किए गए फर्ज़ी फोन कॉल के तीन दिन बाद मृत पाई गई थीं। ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए ये कॉल किए गए थे। ये फोन कॉल रेडियो स्टेशन के डीजे मेल ग्रेग और माइकल क्रिस्चियन ने महारानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस चार्ल्स बनकर किए थे। इन दोनों ने किंग एडवर्ड अस्पताल में फोन कर कैंब्रिज की राजकुमारी केट मिडल्टन की तबीयत की जानकारी हासिल की थी। राजकुमारी केट प्रेगनेंसी की शुरुआती परेशानियों की वजह से उस समय अस्पताल में भर्ती थीं।
लेकिन इस बीच एक खबर ये भी आ रही है कि जसिंथा ने मौत से पहले एक नोट लिखा था, क्या ये सुसाइड नोट था। जसिंथा के पति और बच्चों से भेंट करने वाले लेबर सांसद कीथ वाज ने भी माना है कि भारतीय मूल की नर्स ने अपने परिवार के लिए एक नोट छोड़ा है। लेकिन परिवार का अब भी मानना है कि उसकी मौत के पीछे कि परिस्थितियां अभी भी साफ नहीं हैं। लेकिन जसिंथा परिवार के कुछ दोस्त इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। जसिंथा के परिवार के एक दोस्त इवान डिसूजा ने कहा कि ब्रिटेन में जसिंथा के साथ जो कुछ हुआ उससे वो बेहद दुखी हैं। इवान डिसूज़ा के मुताबिक जसिंथा बहुत अच्छी महिला थीं, बहुत मेधावी थीं और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बेहद गंभीर थीं। मुझे लगता है कि अगर उन्होंने खुदकुशी की है तो इसके पीछे ज़रूर कुछ और कारण हैं, मैं ये यकीन नहीं कर सकता कि अस्पताल में जो कुछ हुआ केवल उसी से दुखी होकर उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। ऑस्ट्रेलिया के एफएम रेडियो स्टेशन ने जो फर्जीवाड़ा किया है वही जसिंथा की मौत के लिए जिम्मेदार है। इस बात का पता लगाना है कि किस वजह से और किस तरह जसिंथा ने खुदकुशी की।
इस बीच जेसिंथा के पति ने लंदन स्थित भारतीय मिशन को सूचित किया है कि वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी का शव भारत भेजा जाए। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि जसिंथा के पति ने उनकी पत्नी का शव भारत भेजने की इच्छा के बारे में सूचित किया है। भारतीय मिशन जसिंथा के पति के संपर्क में है और इससे संबंधित विभिन्न औपचारिक्ताओं को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है।
जेसिंथा की मौत पर भारत सरकार के रवैये ने भी कई लोगों को निराश किया है। शिरवा के चर्च के मुख्य पादरी डेनिस मोरास प्रभु ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए ब्रिटेन की सरकार पर दबाव डालना चाहिए। फादर डेनिस मोरास प्रभु ने ये भी कहा कि उन्होंने भारत के पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली से इस बारे में बात की है। और मोइली ने उन्हें बताया है कि उन्होंने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से इस बारे में बात की है। लेकिन जब तक जसिंथा की मौत का रहस्य खत्म नहीं हो जाता, तब तक इस मामले में सवाल उठते ही रहेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











