23 मई 2012
बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
14 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बैंकॉक।
देश की राजधानी दिल्ली में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं। इसमें एक हमलावर सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली में आतंकी हमले के पीछे जहां ईरानी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा था, वहीं बैंकॉक में भी एक हमलावर के पास से ईरानी पहचानपत्र बरामद हुआ है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिप्टी कमिश्नर मेजर जनरल पिस्ती के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब किराए के एक मकान में एक धमाका हुआ। इसमें तीन अरब मूल के नागरिक रह रहे थे। धमाके के बाद तीनों वहां से भाग गए।

दो अरब नागरिक तो भागने में कामयाब हो गए, लेकिन तीसरा नागरिक नहीं भाग सका। उसने एक टैक्सी रुकवानी चाही लेकिन टैक्सी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी तब उसने उस पर भी एक बम फेंक दिया। इसके बाद उसने एक पुलिस वैन पर भी बम फेंका। लेकिन बम एक पेड़ से टकराकर उसी पर आ गिरा। इसमें उसकी दोनों टांगें कट गईं।

पिस्ती ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान सकी मोराबी (50) के रूप में हुई है। उसके पास से ईरानी नागरिक का पहचानपत्र बरामद हुआ है। पुलिस बाकी के दो लोगों की तलाश कर रही है। बम धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.