16 अगस्त 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बेंगलूरु। बेंगलूरु में कुछ शरारती तत्वों की वजह से उत्तर पूर्व के एक खास समुदाय के लोगों के मन में जबरदस्त दहशत है। हालत यह है कि बड़ी संख्या में लोग डर से पलायन कर रहे हैं। हालांकि इस डर की वजह पूरी तरह से अफवाह है। बिना किसी आधार के डराने वाली अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इससे चिंतित सरकार लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने में जुट गई है।
बेंगलूरु से इतनी बड़ी तादाद में उतर पूर्वी लोगों के पलायन को देखते हुए सरकार हरकत में आई। बुधवार देर रात कर्नाटक के गृह मंत्री खुद रेलवे स्टेशन गए। गृह मंत्री ने घर लौटने वालों से बात की और उन्हें सुरक्षा देने का भरोसा दिया। मामले की नजाकत को भांपकर खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर से बात की।
दरअसल इन लोगों को एक अफवाह ने डरा रखा है, उन अफवाहों ने जिस पर कतई यकीन नहीं किया जाना चाहिए। बेंगलूरु में बुधवार से अफवाह फैली है कि यहां एक समुदाय के खिलाफ साजिश रची जा रही है। लोगों को डर है कि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में इन लोगों ने नौकरी-पढ़ाई छोड़कर घर जाना ही बेहतर समझा।
लोग इतनी भारी संख्या में पलायन कर रहे हैं कि इनके लिए रेलवे को दो अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम करना पड़ा, दोनों ट्रेन गुवाहाटी भेजी गईं। हालांकि हम आपको बता दें कि साजिश की बात अफवाह है, इसमें कोई दम नहीं... बेंगलूरु ही नहीं कर्नाटक के किसी हिस्से से किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है।
‘आईबीएन-7’ की लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, फेसबुक पर लगी किसी तस्वीर को आंख बंद करके यकीन न करें।
गुरुवार सुबह राज्य के गृहमंत्री आला अधिकारियों के साथ एक बैठक करने वाले हैं जिसमें पूरे हालत पर विस्तृत बातचीत की जाएगी। इस बीच एक नंबर जारी किया गया है जिस पर किसी भी चिंताजनक स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। नंबर है - 9480801020
क्या आपने इस खबर को अपने दोस्तों से शेयर किया?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











