23 मई 2012
उस चिड़ियाघर के बंदर रोज शराब पीकर मस्त है!
04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

अस्ताना।
कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। वेबसाइट 'टेंगरीन्यूज डॉट केजेड' की रपट के अनुसार प्रत्येक बंदर को एक दिन में करीब 50 ग्राम कहोर्स वाइन गर्म पानी में मिलाकर सेब, नींबू, और चीनी के साथ परोसी जा रही है।

समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने करांगडा शहर स्थित चिड़ियाघर की उप निदेशक स्वेतलाना पिलयुक के हवाले से बताया कि बंदर इस पेय का आनंद उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह एक सामान्य प्रक्रिया है। बंदरों को ठंडे पिजड़ों से गर्म पिंजड़ों में स्थानांतरित करते समय भी उन्हें वाइन दी जाती है।"

उन्होंने बताया कि वनों में भी बंदर अल्कोहल वाले पौधों का सेवन ठंड से बचने के लिए करते हैं।

कहोर्स वाइन पूर्व सोवियत संघ के सदस्य राज्यों में खासी लोकप्रिय है। इस वाइन में अल्कोहल की मात्रा 16 प्रतिशत होती है।

गौरतलब है कि कजाकिस्तान में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप जारी है। करगंडा में इस सप्ताह का तापमान शून्य से 33 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस नीचे के मध्य चल रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.