23 मई 2012
टीम अन्ना का भ्रष्टाचार विरोधी बिगुल आजाद की जन्मस्थली से
12 अक्टूबर 2011
वार्ता

लखनऊ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मुहिम जगाने वाली अन्ना टीम अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बदरका गांव से भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगायेगी।

अन्ना टीम का मानना है कि जिस तरह ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अमर शहीद ने युवकों को संगठित कर ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दी थीं, उसी तरह अन्ना टीम भी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नौजवानों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है।

अन्ना टीम की कोर कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कमेटी के चार सदस्य मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास और वे स्वयं आगामी 17 तारीख से उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे, जिसमें सबसे पहले 17 अक्टूबर को बुंदेलखण्ड के बांदा जायेंगे; जहां की बदहाल स्थिति से पूरा देश रू-ब-रू है।

आखिर अन्ना ने कह दिया, कांग्रेस को वोट मत दो!


बुंदेलखण्ड इलाके में किसान आदमी भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इसके पीछे भ्रष्टाचार एक मूल कारण है। उन्होंने बताया कि अन्ना टीम 18 अक्टूबर को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मभूमि उन्नाव जिले की बदरका गांव में होगी। वहां शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से जुड़ने की अपील की जायेगी। उसी दिन लखनऊ में जनसभा आयोजित की जायेगी।

श्री संजय सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को गोरखपुर और मऊ में सभायें होंगी जबकि 21 और 22 को मेरठ और आगरा में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले ये दौरा 16 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शुरू किया जाना था, लेकिन उसी दिन विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद साहब की याद में विश्वविद्यालय परिसर में समारोह आयोजित होने की वजह से वहां का कार्यक्रम टाल दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनलोकपाल बिल के समर्थन में संघर्ष का आह्वान किया जायेगा।

कांग्रेस की हार में है अन्ना की जीत: टीम अन्ना


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हाथ बताने वाली कांग्रेस अपने महासचिव दिग्विजय सिंह से सवाल क्यों नहीं पूछती जिन्होंने आगरा में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और सांसद कप्तान सिंह सोलंकी के साथ सार्वजनिक रूप से एक कार्यक्रम में शिरकत की थी और उनके मंच पर बैठे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ भी आरोप लगाने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 13, 2012

अन्ना, नमस्कार, आपण कराच का  खूप आजारी आहेतं माज़ी आपनास विनांती आहे की आपण रामदेव बाबा बारोबार काम कारावे, वा सर्वाना राजीव दीक्षीतांचया सीडी भेट दयाव्या. आप्ले काम सोपे होइल.

dattatray wable surat

Oct 12, 2011

अन्ना जी आप का ढोंग सब के सामने आ गया है आप हिसार मे बिश्नोई और चौटाला को जीतने के लिए वोट माँग रहे थे जबकि वो डॉन भ्रष्टाचार के केस चल रहे है आप भ्रष्टाचार के सा है या फिर आपका आंदोलन एक ढोंग था ताकि आप संप्रदायिक पार्टियों के लिए काम कर सके लगता हिया टीम अन्ना भाजपा और उसके सहयौंगीयों की नाजायज़ पार्टी है इसलिए अब अपन ढोंग बंद कीजिए.

iqbal delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.