23 मई 2012
टीम अन्ना 16 फरवरी तक उ. प्र. का दौरा करेगी
04 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
मजबूत लोकपाल विधेयक की मांग कर रही टीम अन्ना के सदस्य जनलोकपाल, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य मुद्दों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पांच से 16 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी।

टीम अन्ना ने आज यहां बताया कि वे पांच से 16 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश में अपने अभियान के दूसरे चरण में गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, वाराणसी, इलाहाबाद, रायबरेली, कन्नौज, फरूखाबाद, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर और झांसी का दौरा करेंगे और लोगों को मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए जनसभा आयोजित करेंगे।

ईमानदार छविवाले को ही वोट दें : किरण बेदी


टीम अन्ना के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य किसी पार्टी विशेष के खिलाफ प्रचार करना नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य मजबूत भष्ट्राचार विरोधी लोकपाल कानून की मांग करना है।

उन्होंने बताया कि वे लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे मतदान के समय राजनीति से ऊपर उठकर देशहित का ख्याल करके मताधिकार का प्रयोग करें। हालांकि इस पूरे अभियान के दौरान समाजसेवी अन्ना हजारे सीने में हुए संक्रमण और पीठ दर्द की वजह से शामिल नहीं हो पायेंगे।

टीम अन्ना के इस अभियान का पहला दो दिवसीय दौरा कल ही शुरू हुआ था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 04, 2012

अन्ना टीम के आंदोलन से कॉंग्रेस की स्थिति में सुधार  हुआ है, जनता जान गयी हैं की आंदोलन के पिछे संप्रदायिक  और असामाजिक शक्तियाँ हैं. पंजाब, उत्तराखंड में तो कॉंग्रेस जीत ही रही है, उत्तर प्रदेश में भी ज़्यादा सीटे ले जाएगी.

gurcharan singh bedi meerut

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.