23 मई 2012
सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



लंदन।
सीरिया के होम्स शहर में एक अस्पताल में बिजली की आपूर्ति न होने के कारण इंक्यूबेटर मशीन में रखे समय से पूर्व पैदा हुए 18 बच्चों की मौत हो गई है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कल बताया कि होम्स शहर में एक अस्पताल में बिजली की कटौती होने के कारण इंक्यूबेटर मशीन में रखे गए समय से पहले पैदा हुए 18 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय समाचार चैनल ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि अस्पताल में सामान्य रूप से कार्य हो रहा है।

सीरिया पर रूस, चीन के वीटो की निंदा


इस बीच स्थानीय निवासियों ने बताया कि होम्स शहर में सीरियाई सेना द्वार कल फिर से बमबारी की गई। इस दौरान कम से कम 100 नागरिकों की मौत हो गई।

यह हमले राष्ट्रपति बशर अल असद द्वारा रूस को देश में हिंसात्मक कार्रवाई समाप्त करने संबंधी दिए गए वचन के बावजूद किए गए हैं।

रूस तथा चीन ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद में असद के समर्थन में वीटो किया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.