08 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में स्वाइन फ्लू पैर पसार चुका है। देश भर अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी इंतजामों की सभी जगह कमी है। संभावना जताई जा रही है कि अगर इस बीमारी पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो तीन साल पहले जैसे खौफनाक हालात पैदा हो सकते हैं। स्वाइन फ्लू का कहर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी स्वाइन फ्लू की घुसपैठ हो चुकी है। पंजाब में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते खतरे ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है।
पंजाब और हरियाणा भी चपेट में
जनवरी से लेकर अब तक पंजाब में स्वाइन फ्लू के 47 मामले आ चुके हैं। इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है। चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, पटियाला से स्वाइन फ्लू के चलते मौत की खबरों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। हालांकि प्रशासन अपनी ओर सेपूरी तैयारी का दावा कर रहा है। सूबे के मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू के मुताबिक हर जगह पर्याप्त मात्रा में दवाईयां पहले से ही मौजूद हैं। हरियाणा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में है। जनवरी से लेकर अब तक कुल 38 मामले सामने आए हैं। इनमें से 13 की मौत हो गई है। करनाल में अब तक स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को ही करनाल के नेवल कमांडो कॉम्प्लेक्स के पांच कमांडो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
गुजरात में भी फ्लू का कहर
गुजरात भी स्वाइन फ्लू से अछूता नहीं है। पिछले एक महीने में गुजरात में स्वाइन फ्लू के 38 मामले आ चुके हैं। हालात कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात में महीने भर में स्वाइन फ्लू के 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिर्फ राजकोट में 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अमरेली में भी तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू का वायरस पाया गया। इस बीमारी को लेकर लोगों में खौफ इसलिए भी है क्योकि तीन साल पहले हिंदुस्तान में स्वाइन फ्लू महामारी की शक्ल में कहर बरपा चुका है। साल 2009 से 2010 के बीच स्वाइन फ्लू से 1035 लोगों की मौत हुई थी। 10 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











