14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
श्रीनगर। ताजा हिमपात और सड़क पर फिसलन पैदा हो जाने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर टी.पी.एस. रावत ने बताया कि सड़क के बानिहाल व पटनीटॉप सेक्टर इलाके में रात के समय ताजा हिमपात होने से फिसलन पैदा हो गई है।
रावत ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सड़क मार्ग साफ करने का काम जारी है और मौसम में सुधार के साथ हम स्थिति की समीक्षा करेंगे।"
ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के कारण अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
मौसम कार्यालय ने मंगलवार दोपहर से मौसम में सुधार का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है और हमें मंगलवार दोपहर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।"
इससे पहले, कश्मीर घाटी में सोमवार को जबरदस्त हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य इंजीनियर टी.पी.एस. रावत ने कहा, "बनिहाल सेक्टर में सड़क पर दो फुट बर्फ जमा हो गई। यद्यपि सुबह 5:30 बजे से ही बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया। लेकिन यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए राजमार्ग बंद कर दिया गया है।"
श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में सोमवार सुबह से ही हिमपात हो रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात का अंदेशा है। मैदानी इलाकों में हल्का हिमपात होने की सम्भावना है। मंगलवार तक मौसम में बदलाव की कोई सम्भावना नहीं है। मौसम में मंगलवार दोपहर से सुधार के संकेत दिखने लगेंगे।"
दृश्यता में आई गिरावट के कारण श्रीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों का संचालन पूरी तरह बंद रहा।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.