23 मई 2012
बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

आजमगढ़/लखनऊ।
अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई भी दांव छोड़ना नहीं चाहती। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बटला हाउस मुठभेड़ मामले को एक बार फिर भुनाने का प्रयास किया है। केंद्रीय कानून मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के मुताबिक मुठभेड़ की तस्वीरें देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रो पड़ी थीं। इसी पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने हालांकि इसका खंडन किया है।

उधर, खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी को बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मी की मौत के लिए आंसू नहीं आए।

दिग्विजय के उलट कांग्रेस ने कहा, सही थी मुठभेड़

लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कटियार ने कहा, "सोनिया गांधी के रोने की बात सलमान खुर्शीद को चुनाव के समय ही क्यों याद आई?"

उन्होंने सवाल किया, "क्या कांग्रेस अध्यक्ष को बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के लिए भी कभी आंसू आए? क्या संसद पर हमले को दौरान मारे गए सुरक्षाकर्मियों के लिए भी सोनिया रोई हैं?"

इससे पहले आजमगढ़ जिले में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार शाम को कहा था, "बटला हाउस मुठभेड़ की घटना के समय मैं सरकार में नहीं था, लेकिन एक वकील की हैसियत से मैं कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह के साथ सोनियाजी के पास गया और उन्हें मुठभेड़ की तस्वीरें दिखाईं तो वह रोने लगीं और तस्वीरों को सामने से हटाने के लिए कहते हुए प्रधानमंत्री के पास जाने को कहा था।"

खुर्शीद के इस बयान को उनकी पार्टी की तरफ से हालांकि खारिज कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में सोनिया के रोने की बात से इंकार करते हुए कहा कि यह सलमान का निजी वक्तव्य है।

उधर, मामले को तूल पकड़ता देख खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा, "सोनियाजी भावुक हो गई थीं। क्या भावुक होना गलत है? मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में दिल्ली स्थित बटला हाउस मुठभेड़ में आजमगढ़ के रहने वाले दो युवक मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने आतंकवादी बताया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.