23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सोनिया का मोदी पर हमला, केंद्र का पैसा कहां गया?

08 दिसम्बर 2012
आईबीएन- 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

अहमदाबाद।
गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में उतरीं। सूरत और जूनागढ़ की दोनों रैलियों में सोनिया के निशाने पर मोदी रहे। सोनिया ने पूछा कि केंद्र की मदद के बावजूद सौराष्ट्र इलाका बूंद-बूंद पानी को मोहताज क्यों है। मालूम हो कि कि सौराष्ट्र इलाके में 13 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं।

सोनिया गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत मांडवी से की। मांडवी आदिवासी बहुल इलाका है और कांग्रेस की नजर भी आदिवासियों के बडे वोट बैंक पर है। गुजरात की चुनावी सियासत में आदिवासी वोट की अहमियत से कांग्रेस अच्छी तरह वाकिफ है।। गुजरात की 14 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। सूबे की 44 सीटों पर आदिवासियों का दबदबा है।

गुजरात में आदिवासियों का समर्थन अब तक कांग्रेस को ही मिलता रहा है। 1985 में कांग्रेस लहर के पीछे भी आदिवासियों के समर्थन की ताकत थी। लेकिन मोदी कांग्रेस के इस अभेद्य वोट बैंक में सेंध लगाने की लगातार ताक में हैं। आदिवासी गणपत बसावा को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर उन्होंने कांग्रेस से आदिवासियों के रिश्ते पर जोर का हथौड़ा मारा था।

वहीं मांडवी से जूनागढ पहुंचते ही सोनिया का अंदाज ज्यादा हमलवार हो उठा। सोनिया ने मोदीराज पर सवालों की बौछार कर दी। सोनिया ने जनता के सामने सवालों की पूरी फेहरिस्त रखी। लेकिन मोदी पर निजी हमले करने से पूरी तरह परहेज भी रखा। साफ लगा कि सोनिया 2007 की वो गलती नहीं दोहराना चाहती जब उन्होंने नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहकर बीजेपी के हाथों में बड़ा मुद्दा थमा दिया था। इस बार सोनिया मोदी के कामकाज पर चोट कर रही है, सरकार की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रही है।

कांग्रेस की यह शुरू से रणनीति है की इस बार मोदी को विकास के उनके एजंडे पर पर ही घेरा जाए नहीं की कोई ऐसा मुद्दा दिया जाए जिसे मोदी भावनात्मक बनाकर इसका बेजा फायदा उठाए। ऐसे मैं इन भाषणों से साफ है की बारबार सोनिया और राहुल को उकसाने की मोदी की और से की जा रही कोशिशें फिलहाल तो रंग लाती नहीं दिखती।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.