23 मई 2012
अश्लील वीडियो: एक मंत्री महिलाओं के ड्रेस कोड के पैरोकार हैं
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बेंगलूरु।
कर्नाटक विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से बुधवार को इस्तीफा देने वाले सी.सी. पाटिल नैतिक पुलिस की भूमिका भी निभा चुके हैं। पाटिल ने एक महीने पहले महिलाओं के लिए एक ड्रेस कोड की पैरवी की थी।

उन्होंने कहा था कि महिलाओं के तंग कपड़े यौन हिंसा के लिए उकसाते हैं। पाटिल के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था। सामाजिक संगठनों ने उनके इस बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था, जबकि मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने उनके इस बयान से असहमति जताई।

अश्लील वीडियो पर भाजपा शर्मसार, विपक्ष ने किया वार!


बाद में पाटिल को अपनी गलती का अहसास हुआ और सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत अर्थों में पेश किया गया।

ज्ञात हो कि पाटिल और सहकारिता एवं कृषि विपणन मंत्री लक्ष्मण सवदी मंगलवार को विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते हुए पाए गए। यह मोबाइल फोन पर्यावरण एवं खेल मंत्री जे. कृष्णा पालेमर का था। इस मामले में तीनों मंत्रियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

इस तरह सेक्स से जुड़े मामले में इस्तीफा देने वाले भाजपा के मंत्रियों की संख्या बुधवार को चार हो गई। इसके पहले नागरिक आपूर्ति मंत्री हरतालु हलप्पा पर अपने मित्र की पत्नी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से उन्हें वर्ष 2010 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

इनके अलावा भाजपा विधायक एम.पी. रेणुकाचार्य जो अब आबकारी मंत्री हैं, उन पर एक नर्स को यौन प्रताड़ना देने का आरोप है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.