08 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
जयपुर। सीकर गैंगरेप पीड़ित लड़की को आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा है। पीड़ित लड़की अभी तक जयपुर के जे के लोन अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे एम्स लाने का फैसला किया गया है। सरकार की लापरवाही की वजह से लड़की की हालत बिगड़ गई है। लड़की के परिवारवाले गुस्से में है कि उन्हें भी अस्पताल प्रशासन और सरकार कुछ भी साफ तौर पर नहीं बता रही। वहीं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट एसडी शर्मा भी इस मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं। लड़की का 15 दिन पहले 14वां ऑपरेशन किया गया था जो सफल नहीं रहा था। 15 दिनों तक सरकार ने लड़की के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया अब अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के फैसले के बाद लड़की को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन पर आरोप लग रहा है कि उसने लड़की को दिल्ली शिफ्ट करने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की और गुपचुप तरीके से लड़की को दिल्ली भेज दिया गया। यहां तक की लड़की परिवार को भी नहीं बताया गया। इसे लेकर परिवार में नाराजगी है। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित के परिवार को अस्पताल से बाहर कर दिया और लड़की को एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स के लिए रवाना कर दिया। लड़की के साथ उसकी एक बहन को भेजा गया। जबकि लड़की के परिवार को आनन फानन में जेके लोन अस्पताल से बाहर कर दिया गया। राजस्थान के सीकर गैंगरेप में 12 साल की मासूम बच्ची पिछले 5 महीने से तड़प रही है।
लड़की का पिछले पांच महीनों में 14 ऑपरेशन हो चुका है। बच्ची को लगातार दर्द से कराहता देख पीड़ित परिवार की हिम्मत जवाब दे गई और वो लगातार पीड़ित बच्ची को बड़े और बेहतर अस्पताल में रेफर करने की मांग कर रहे थे। मीडिया में मामला आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्ची का बेहतरीन से बेहतरीन इलाज करवाने का वादा किया था। यहां तक कि विदेश भेजने की भी बात की थी। 12 साल की मासूम के साथ बड़ी बेरहमी से 20 अगस्त 2012 की रात सीकर में गैंगरेप किया गया था।
दिल्ली में फिर हैवानियत, काले शीशे लगी कार में गैंगरेप
महाराष्ट्रः कांस्टेबल ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप
दिल्ली में फिर हैवानियत, रेप का विरोध किया तो गले में डाली रॉड
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











